अपडेटेड 20 February 2025 at 13:30 IST

शपथ में शामिल नहीं हुए CM योगी, मगर रेखा गुप्ता के लिए भेज दिया अपना संदेश, बोले- दिल्ली की डंबल इंजन सरकार अब...

CM Yogi Congratulates Rekha Gupta: दिल्ली को 12 दिनों के इंतजार के बाद नया सीएम मिल गया है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

Follow :  
×

Share


CM Yogi Adityanath Rekha Gupta | Image: X

CM Yogi Congratulates Rekha Gupta: दिल्ली को 12 दिनों के इंतजार के बाद नया सीएम मिल गया है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनने पर बधाई दी।

राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सीएम योगी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।'

सीएम योगी क्यों शपथ समारोह में नहीं हुए शामिल?

मुख्यमंत्री ने आगे समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं। पुनश्च शुभकामनाएं!'

6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। 

पीएम मोदी के अलावा ये नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने।

बीजेपी ने AAP के शासन का किया अंत

बता दें कि दिल्ली में 27 साल के लंबे समय के बाद कमल खिला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की। इसी के साथ भाजपा ने आम आदमी पार्टी के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया। दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग हुई थी जबकि 8 फरवरी को नतीजे आए थे। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल को हराते ही छाए, आखिरी पल तक रेस में सबसे आगे.... फिर क्यों प्रवेश वर्मा को नहीं बनाया गया CM?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 13:13 IST