'गोबरनामा, सरकार का नया कारनामा', CM योगी ने ऐसा क्या फैसला लिया, अखिलेश यादव कसने लगे तंज

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की अपील का मजाक उड़ाया है। सीएम योगी ने पिछले दिन अपील की कि गाय के गोबर से तैयार पेंट का सरकारी भवनों में भी इस्तेमाल हो।

 
Follow :
CM Yogi Adityanath-Akhilesh Yadav | Image: ANI

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में अब गाय के गोबर पर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिन गोवंश संरक्षण को लेकर कदम उठाए और इसी दिशा में उन्होंने अपील की कि सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल किया जाए। इस पर तंज कसने के लिए अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कूद पड़े हैं।

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की अपील का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा- 'गोबरनामा : भाजपा सरकार का नया कारनामा'। अखिलेश का ये पोस्ट योगी सरकार पर तंज के रूप में आया।

सीएम योगी ने आखिर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के अधिक उपयोग का आह्वान किया। परिवार को मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसी बीच मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य में गौ संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने देशी गाय की नस्लों के लिए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने और 'गौ आश्रय स्थलों' को मान्यता देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस क्षेत्र में इनोवेशन और एक्सीलेंस को प्रोत्साहित करने के लिए गाय आधारित उत्पाद बनाने वाले संगठनों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि 40968.29 हेक्टेयर चारागाहों को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया है, जिसमें से 12168.78 हेक्टेयर हरा चारा उत्पादन के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इशारे पर सेना को गुंडा..., अजय राय पर भड़के शहजाद पूनावाला

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 5 May 2025 at 15:32 IST