बंगाल में सरकार बनने के बाद अब तक कितने घुसपैठियों को किया डिपोर्ट? CM सुवेंदु ने विधानसभा में बताया, चेतावनी भी दी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के डर से पहले ही कई लोग बांग्लादेश भाग चुके हैं। बाकियों को जाना है तो वो भी जा सकते हैं।

 
Follow :
घुसपैठियों पर CM सुवेंदु अधिकारी | Image: @SuvenduWB

Suvendu Adhikari Statement: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद अवैध घुसपैठियों पर एक्शन जारी है।  सीएम सुवेंदु ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार केंद्र की डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अब तक बंगाल में कितने घुसपैठियों को वापस भेजा जा चुका है।

CM सुवेंदु ने विधानसभा में दी जानकारी

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम सुवेंदु ने बताया कि बंगाल में नई सरकार बनने के बाद डेढ़ महीने में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने बंगाल से लगभग 10 हजार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को सीमा पार वापस भेजा जा चुका है। वहीं, 1800 लोग राज्य के 12 होल्डिंग सेंटरों में अभी भी में हैं। उन्हें जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा।

‘घुसपैठिए को जेल में रखने का सवाल नहीं’

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के डर से पहले ही कई लोग बांग्लादेश भाग चुके हैं। बाकियों को जाना है तो वो भी जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी घुसपैठिए को जेल में रखने का सवाल नहीं है। न ही उन्हें सजा दी जाएगी। गिरफ्तारी के बाद घुसपैठियों को सीधे BSF को सौंपकर डिपोर्ट किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि भारत के असली नागरिकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म या समुदाय से हैं, उनका राजनीतिक झुकाव क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को ही मिलेगा। किसी भी अवैध प्रवासी को योजनाओं के लिए आवंटित धन का लाभ नहीं उठाने दिया जाएगा।

TMC सरकार पर बरसे

सुवेंदु पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने पूछा कि आखिर इतने सालों तक BSF को भारत-बांग्लादेश पर कंटीले बाड़ लगाने और सीमा सुरक्षा के लिए जमीन क्यों नहीं दी गई? सत्ता में आने के बाद डेढ़ महीने से भी कम समय में ही हमने  BSF को 142.79 एकड़ जमीन सौंप दी है। जल्द ही सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Delhi: महरौली में बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली, कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 June 2026 at 08:10 IST