अपडेटेड 20 February 2025 at 12:46 IST

माथे पर टीका और... रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, LG वीके सक्सेना ने दिलाई CM पद की शपथ

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है।

Follow :  
×

Share


रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. | Image: Video Grab

Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे हैं। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, तमाम केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए में सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। उसके बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए बुलाया गया। उपराज्यपाल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में पहुंची भीड़ का अभिवादन किया।

आतिशी की जगह लेंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी ने पिछले दिन विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना। रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनी हैं, जबकि वो 4 महिला मुख्यमंत्री हैं। उनके पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। शीला दीक्षित का एक महिला मुख्यमंत्री के तौर पर देश में सबसे लंबा कार्यकाल रहा। उन्होंने 15 साल और 25 दिन तक दिल्ली की सत्ता संभाली। हालांकि आतिशी का कार्यकाल करीब 142 दिन का रहा है। रेखा गुप्ता फिलहाल आतिशी की जगह लेने वाली हैं, जिनकी आम आदमी पार्टी को चुनाव में करारी हार मिली।

प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली की बीजेपी सरकार में 6 मंत्री होंगे। इनमें प्रवेश वर्मा को भी मंत्री बनाया गया है। अन्य मंत्रियों में आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर विधायक बने हैं। कपिल मिश्रा ने करावल नगर से जीत हासिल की। आशीष सूद जनकपुरी सीट से, मनजिंदर सिंह सिरसा रजौरी गार्डन से, पंकज कुमार सिंह विकासपुरी से, रविंद्र इंद्राज सिंह बवाना से विधायक बने हैं।

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता के सर पर हाथ रख नायब सिंह ने दिया आशीर्वाद

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 12:25 IST