CM बनने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंची रेखा गुप्ता, याद आई स्टूडेंट लाइफ; कहा- एजुकेशन सिस्टम करेंगे मजबूत

डीयू में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा डीयू के दौलत राम कॉलेज ने मुझे लीडर बनाया।

Follow :  
×

Share


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | Image: PTI

Delhi chief minister Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री आज दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंची। डीयू में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा डीयू के दौलत राम कॉलेज ने मुझे लीडर बनाया। डीयू का कोई भी काम दिल्ली सरकार की वजह से नहीं रुकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में आई हूं। 

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा- मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने उस विश्वविद्यालय से शिक्षा ली है जिसका दुनिया में इतना नाम है, जिसे हम कह सकते हैं कि हिंदुस्तान का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। आज मैं इस कैंपस में खड़े होकर कह सकती हूं कि दिल्ली विश्वविद्यालय का जो नाम दुनिया में है, उसे और बढ़ाना है और पूरी दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को इस स्तर पर लाना है ताकि हर एक बच्चे को स्कूल से लेकर कॉलेज तक बेहतर शिक्षा मिले।’

DU आने पर मुझे खुशी हो रही है- मुख्यमंत्री रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में आई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने उस विश्वविद्यालय से शिक्षा ली है जिसका दुनिया में इतना नाम है, जिसे हम कह सकते हैं कि हिंदुस्तान का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। आज मैं इस कैंपस में खड़े होकर कह सकती हूं कि दिल्ली विश्वविद्यालय का जो नाम दुनिया में है, उसे और बढ़ाना है और पूरी दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को इस स्तर पर लाना है ताकि हर एक बच्चे को स्कूल से लेकर कॉलेज तक बेहतर शिक्षा मिले।'

फ्री बस यात्रा को लेकर नई शर्तें क्या ? 

वहीं, दिल्ली सरकार की फ्री बस यात्रा योजना को लेकर भी सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा- सफर करने के लिए महिलाओं के लिए और आसान कर दिया है। इसके साथ ही कुछ शर्तें जोड़ दी गई है। राजधानी में फ्री बस यात्रा का लाभ अब उन महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की निवासी है। दूसरी शर्त ये है कि दिल्ली की महिलाओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब इसका मतलब ये हुआ कि अगर अन्य किसी राज्य से कोई महिला आती हैं, तो उन्हें इस सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने महिलाओं के लिए लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड जारी करने की तैयारी की है। 

लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। अब तक महिलाओं को दिल्ली की DTC बसों में फ्री सफर करने के लिए पिंक टिकट लेना पड़ता है, लेकिन अब स्मार्ट कार्ड बनवाना पड़ेगा। ऐसे में अब महिलाओं को बार-बार पिंक टिकट नहीं लेना पड़ेगा। इसके जरिए महिलाएं आसानी से सफर कर सकेंगी।

फ्री बस सर्विस साल 2019 में हुई शुरू

बता दें कि 'पिंक टिकट' योजना को आप सरकार ने साल 2019 में भाई दूज के मौके पर शुरू किया था। इस योजना के तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा करने की सुविधा दी गई। महिलाओं को सिंगल यात्रा के लिए पिंक टिकट दिए जाते हैं, जिसकी कीमत 10 रुपये प्रति टिकट है। दिल्ली सरकार इस लागत को वहन करती है और जारी किए गए टिकटों की संख्या के आधार पर बस कंपनियों को मुआवजा दिया जाता है। इससे दिल्ली की सरकारी बसों में महिला यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें : सियासत के लिए कोर्ट में घसीटा जाएगा वक्फ बिल, विपक्ष का पैंतरा आएगा काम?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 14:58 IST