DA Hike In MP: CM मोहन यादव ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, 4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है।

 
Follow :
मध्य प्रदेश के मु्ख्यमंत्री मोहन यादव | Image: PTI

4% DA Hike In Madhya Pradesh:  होली से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने मंहगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है।

1 जुलाई 2023 से लागू होगा फैसला

उन्होंने बताया कि ये 7वें वेतमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से इसको लागू किया जाएगा। आज के इस कठिन समय के बावजूद हमने ये सुविधा देने का प्रयास किया है। उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में इसमें और वृद्धि करें। मेरी ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारी को इस वेतनमान के लिए बधाई।

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट, BJP-JDU के ये नेता ले सकते हैं शपथ

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 15:25 IST