बिहार कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट, BJP-JDU के ये नेता ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा है।
- भारत
- 2 min read

Bihar cabinet expansion: बिहार में नीतीश कैबिनेट का शुक्रवार,15 मार्च को विस्तार होने जा रहा है। कई नए चेहरे आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। JDU और बीजेपी दोनों कोटे से कई नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। सीट शेयरिंग पर फंसे पेंच को सुलझाने के बाद अब आखिरकार बिहार में कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है।
नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा काफी दिनों से हो रही है मगर सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच की वजह ये संभव नहीं हो पाया था। अब नई सरकार की गठन के करीब 45 दिनों बाद नीतीश सरकार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।
JDU कोटे से ये बन सकते हैं मंत्री
जानकारी के मुताबिक, JDU कोटे से 9 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जबकि, बीजेपी कोटे से 5 से 6 नेता मंत्री बनाए जा सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) के भी कोटे से एक को मंत्री पद मिल सकता है। 9 में 8 वो नाम है जो नीतीश के पिछली कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं। समस्तीपुर से एलजेपी सांसद प्रिंस राज को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। प्रिंस राज चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं।
BJP ने इनके नाम पर लगाई मुहर!
जेडीयू कोटे से जिनके मंत्री बननी की चर्चा है वो नाम हैं, अशोक चौधरी, जमां खा,रत्नेश सदा, महेश्नर हजारी, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, BJP कोटे से जिन नामों पर आखिरी मुहर लगने की बात कही जा रही है वो है मंगल पांडे, नितिन प्रवीन, प्रमोद कुमार, हरी साहनी, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह हैं।
Advertisement
नीतीश कैबिनेट में कुल 9 मंत्री
अभी नीतीश कैबिनेट में कुल 9 मंत्री हैं। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 2 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। इन सबने 28 जनवरी क शपथ ली थी। इनके साथ ही JDU के विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी।