अपडेटेड 30 June 2024 at 16:01 IST

बुद्धा टेंपल में CM धामी ने 'मन की बात' सुनने आए पर्यटकों से की मुलाकात; सुनी जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में आए व्यक्ति की समस्याएं सुनीं। फिर बुद्धा टेंपल में 'मन की बात' सुनने आए पर्यटकों से भी मिले

Follow :  
×

Share


CM धामी | Image: @pushkardhami

CM Pushkar Singh Dhami Met Tourists: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में आए व्यक्ति की समस्याएं सुनीं। साथ ही अपने कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाए। अलग अलग जगहों से आए व्यक्तियों ने सड़क पेयजल स्वास्थ्य आर्थिक सहायता समेत अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून के बुद्धा टेंपल पहुंचे जहां उन्हों प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने आए पर्यटकों से बात चीत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट कर लिखा कि, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास से संबंधित अलग अगल विषयों पर चर्चा की। 

सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भाव- CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, ‘दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं, जनभागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।’

बुद्धा टेंपल मठ पर पहुंचे पर्यटकों से की मुलाकात

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने आए देहरादून के बौद्ध मठ (बुद्धा टेंपल) में उपस्थित लोगों से बात चीत की सभी का आत्मीय स्वागत हेतु सहृदय आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फोटो शेयर की।

Pushkar Singh Dhami

 यह भी पढ़ें : Jharkhand: गिरिडीह में पुल धराशायी, मानसून से पहले ही नदी में समाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता समेत अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

यह भी पढ़ें : मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नर्स बनते ही गैर मर्द को दिल दे बैठी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 15:57 IST