अपडेटेड 6 March 2025 at 23:03 IST
'कभी हमने हर परिवार को एक IT पर्सन देने का सपना देखा था, अब AI बारे में सोच रहा हूं', चंद्रबाबू नायडू ने बताया अपना प्लान
Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने रिपब्लिक समिट में IT से लेकर AI पर बातचीत की।
Chandrababu Naidu in Republic Plenary Summit 2025: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शिरकत की। सीएम नायडू ने IT से लेकर AI और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बातचीत की।
आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं यहां आकर। #LimitlessIndia... मुझे ये विषय बहुत अच्छा लगा। भविष्य भारत और भारतीयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक नंबर 2 और 3 होगा और वैश्विक स्तर पर भारतीय नंबर 1 होंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि हमारा पर कैपिटा इनकम डबल अमाउंट में होगा। सही समय पर देश के लिए सही सरकार नरेंद्र मोदी की है। उनके नेतृत्व में मजबूती से भारत आगे बढ़ेगा। क्लेरिटी और विजन है। ये प्रेरणादायक समय है।
सानिया को लेकर क्या बोले सीएम नायडू?
रिपब्लिक समिट में भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा भी शामिल हुईं। उन्हें लेकर सीम नायडू ने कहा कि सानिया यहां हैं। उस समय कोई स्पोर्ट्स को प्रमोट नहीं करता था। मैं करता था। पहली बार जब वो मेडल जीतीं तो मैंने 25 लाख दिया, ये बताने के लिए कि स्पोर्ट्स पर्सन भी कमा सकता है।
पहले IT की और आज AI की बात करता हूं...: CM नायडू
भारत 2036 में ओलंपिक होस्ट करने जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2036 में हम ओलंपिक गेम्स होस्ट करेंगे। भारतीयों को ग्लोबली पहली पसंद माना जा रहा है। मैं पहले IT की बात करता था और आज AI की बात करता हूं।आज हर घर में IT और AI पर काम करना चाहिए। ड्रोन कैमरा से लेकर रियल टाइम चीजों को कैप्चर किया जा सकता है। लोग कहते हैं कि AI बर्बाद कर देगा।
आंध्र प्रदेश सीएम ने कहा, "हमें सकारात्मक होना होगा, तब आगे बढ़ सकेंगे। मेरे लिए इकोनॉमी देखें तो 5वीं इकोनॉमी है, आगे थर्ड लारजेस्ट बनेंगे और फिर सेकेंड और फर्स्ट बनना होगा। भारत बहुत भाग्यशाली है कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, उनको सम्मान मिलता है। भारत की विदेश नीति बहुत अच्छी है। भारत को बहुत फायदा मिलेगा।"
इन तीन क्षेत्रों पर सीएम नायडू करना चाहते हैं काम
सीएम नायडू ने बताया कि वो तीन क्षेत्रों पर काम करना चाहते हैं। इन तीन क्षेत्रों पर फोकस करना चाहेंगे- वन: IT टू AI, सेकेंड: ग्रीन एनर्जी ग्रीन नाइट्रोजन, तीन: केपेसिटी बिल्डिंग ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 23:03 IST