Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचे, खाट पर बैठकर की जनसुनवाई; बच्चों पर यूं लुटाया प्यार-VIDEO
बांसवाड़ा में CM भजनलाल शर्मा का देसी अंदाज देखने को मिला है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम अचानक ग्रामीणों की समस्या सुनने उनके बीच पहुंच गए। खाट पर बैठकर जनसुनवाई की जिसका VIDEO सामने आया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को एकदम देसी अवतार में नजर आए। कुशलगढ़ दौरे पर मॉर्निंग वॉक के दौरान वो अचानक ग्रामीणों से मिलने पहुंच गए। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण भी खुश हो गए। 'जय गुरु' और 'राम-राम' के नारों से आदिवासी परिवारों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बांसवाड़ा में CM भजनलाल शर्मा का देसी अंदाज देखने को मिला है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम अचानक ग्रामीणों की समस्या सुनने उनके बीच पहुंच गए। भजनलाल शर्मा अक्सर अपने जन-संवाद कार्यक्रमों के तहत अलग-अलग गांवों का दौरा करते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वो कुशलगढ़ दौरे पर ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे।
पीपल पेड़ के नीचे खाटकर सुनी लोगों की समस्या
आदिवासी परिवारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद गांव में एक पीपल पेड़ के नीचे खाटकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एक महिला की पारिवारिक समस्या सुन CM ने मौके पर ही कलेक्टर समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई और जल संकट पर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया और एनिकट (नदी या बरसाती नाले के बहाव को नियंत्रित करने और जल संचय करने के लिए बनाया गया एक छोटा बांध या अवरोध) के निर्माण के निर्देश दिए।
सीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी
मुख्यमंत्री ने गांव के बच्चों से भी मुलाकात। उन्हें चॉकलेट बांटकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से सरकारी स्कूल की पढ़ाई समेत अन्य जानकारी ली। बच्चों से स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मिल के बारे में भी पूछा। बच्चे भी अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर सुश हो गए। इस दौरान सभी सीएम के साथ फोटो भी खिंचवाई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 May 2026 at 07:48 IST