'मैं तय करूंगा मेरे घर कौन आएगा...', CJP चीफ अभिजीत दीपके ने आवास के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों से की बदसलूकी- VIDEO

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने घर के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की है।

 
Follow :

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने घर के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की है। अभिजीत दीपके ने ये कहते हुए पुलिस अधिकारियों को अपने घर से बाहर निकाल दिया कि मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा। तुम बाहर जाओ”।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर उनके आवास के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। आज 7 अगस्त को सुबह उनके घर के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों, जिनमें एक PSI रैंक के अफसर और दीपके के बीच तीखी बहस हो गई। दीपके का कहना था कि उसने मिलने कौन आएगा, ये वो तय करेंगे ना कि पुलिस अधिकारी। 

उन्होने आरोप लगाया कि उनसे मिलने आने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों से पुलिस अभद्र व्यवहार करती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉकक्रोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके उनके घर के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो पुलिस अधिकारी पर नाराजगी जता रहे हैं।

वीडियो में मराठी में बात करते दिखे अभिजीत दिपके

अभिजीत दीपके वीडियो में पुलिस अधिकारियों से मराठी में बात कर रहे हैं। उनका कहना है 'मुझसे मिलने आने वाले लोगों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है। पुलिस मुझे नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है? मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा। तुम बाहर जाओ" कहते हुए अभिजीत दिपके ने पुलिस अधिकारी को अपने घर से बाहर निकाल दिया'।

बता दें कि अभिजीत दीपके फिलहाल महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर पर रह रहे हैं। वह पिछले दिनों बीमार हुए थे। ऐसे में वह घर पर आराम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ बैठक भी की थी। जिसमें आगे का एजेंडा तय किया था। 

इसे भी पढ़ें- भाई के लिए लव स्‍टोरी वाले 2 इंग्लिश नॉवेल लेकर निकला था अबान, अतीक के बेटे की कार से मिला सिगरेट, गुटका और इत्र; जानिए आखिरी सफर की पूरी कहानी

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 August 2026 at 14:56 IST