भाई के लिए लव स्‍टोरी वाले 2 इंग्लिश नॉवेल लेकर निकला था अबान, अतीक के बेटे की कार से मिला सिगरेट, गुटका और इत्र; जानिए आखिरी सफर की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते 6 अगस्त को माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
perfume, Gutkha, english Novel And More What Did police Find Inside Crashed Car Of Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed list
भाई के लिए लव स्‍टोरी वाले 2 इंग्लिश नॉवेल लेकर निकला था अबान, अतीक के बेटे की कार से मिला सिगरेट, गुटका और इत्र; जानिए आखिरी सफर की पूरी कहानी | Image: X

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते 6 अगस्त को माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है सभी कार सवार प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।

हादसे के बाद जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें कई चीजें मिलीं। कार के डैशबोर्ड से दो इंग्लिश लव स्टोरी नॉवेल मिले हैं। ये किताबें झांसी जेल में बंद उसके बड़े भाई अली के लिए खरीदी गई थीं। इसके अलावा कार से चार मोबाइल, गुटखा और सिगरेट भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अबान नियमित रूप से अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जेल जाता था। करीब हर 15 दिन में वह प्रयागराज से झांसी पहुंचता और मुलाकात करता। इस बार भी उसका सफर उसी मकसद से शुरू हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी अली से मुलाकात तय थी। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।

इंग्‍लिश के दो नॉवेल के ये हैं नाम

फॉरेंसिक टीम जांच के दौरान कार के अंदर से कई सामान बरामद किए हैं। इनमें दो नॉवेल सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं। फोरेंसिक टीम के मुताबिक, कार से  'द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान' और 'द इडियट' नाम के दो नॉवेल मिले हैं। आपको बता दें कि फोरेंसिक टीम ने सिर्फ कार का सामान्य मुआयना नहीं किया, बल्कि उसके अलग-अलग हिस्सों की बारीकी से जांच की। टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि हादसे से जुड़ा कोई अहम सबूत गाड़ी के अंदर मौजूद है या नहीं। इसी दौरान कार में पड़े सामान को भी जांच के दायरे में लिया गया।

Advertisement

बैरक से कैश मिलने के बाद नैनी से झांसी जेल शिफ्ट हुआ था अली

अली पहले प्रयागराज की नैनी जेल में बंद था। लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उसकी बैरक से नकदी बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे झांसी जेल ट्रांसफर कर दिया था। तब से परिवार के लोग वहीं जाकर उससे मुलाकात करते रहे।

Advertisement

अतीक अहमद के सबसे करीब था अबान

अबान अतीक अहमद का पांचवां और सबसे छोटा बेटा था। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अतीक को अपने सबसे छोटे बेटे से विशेष लगाव था। अब उसे उसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उसके पिता, चाचा और बड़े भाई की कब्रें मौजूद हैं।

अतीक अहमद के परिवार का इतिहास

गौरतलब है कि अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था और वह अहजम का जुड़वां भाई था। अतीक के पांच बेटों में से दो बेटे – उमर और अली वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में अपनी सजा काट रहे हैं। वहीं, उसका एक और बेटा असद अहमद, जो उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी और वांछित था, अप्रैल 2023 में झांसी के ही पास एसटीएफ के साथ हुई एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

इसे भी पढ़ें- UP: अविवाहित बेटी हो गई प्रेग्ननेंट, पिता ने पहले बनाया सुसाइड कर लेने का दबाव, नहीं मानी तो नदी में डुबो कर दी हत्या: फिर लाश के पैर छूकर मांगी माफी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड