BRICS Summit: आज भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता; इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल में पहली बार आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहे ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे।

 
Follow :
PM Modi China President XI Jinping | Image: ANI

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत आ रहे हैं। वे आज दोपहर तक देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय और भारत में चीन के राजदूत शू फेइहॉन्ग ने इस यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की है।

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहॉन्ग ने X पर ट्वीट कर बताया, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।' इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने की तैयारियां भी जो-शोर से चल रही हैं।

शी जिनपिंग का भारत दौरा कितना अहम?

शी जिनपिंग की करीब सात साल में यह पहली भारत यात्रा होगी। उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, जब दोनों देश 2020 में हुए गलवान संघर्ष के बाद अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक बार फिर सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत हमेशा से इस बात पर जोर देता रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में पूर्ण शांति और स्थिरता का होना जरूरी है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान सकारात्मक बातचीत हुई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच एक अहम द्विपक्षीय बैठक हो सकती है।

रिश्ते सुधारने की होगी पहल

भारत में चीन के राजदू शू फेइहॉन्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर लिखा, 'चीन और भारत राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं। कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे। चीन दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नज़रिए से देखने, बातचीत और सहयोग बढ़ाने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।'

September 11, 2026

भारत मंडपम में जुटेंगे दुनियाभर के नेता

ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। ब्रिक्स की अध्यक्षता का विषय 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑरपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' है। यह थीम ब्रिक्स की मौजूदा उपलब्धियों और संस्थागत प्रभावशीलता को मजबूत करने के साथ विकास, सतत विकास और नवाचार को समूह के एजेंडे के केंद्र में रखने पर जोर देती है।

इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के नेता शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। इसमें विकास, वित्त, प्रौद्योगिकी, व्यापार, AI, एनर्जी सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई और वैश्विक संस्थानों में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: दिग्गज नेताओं का एक साथ कमदताल, BRICS के मंच से दुनिया को कड़ा संदेश

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 September 2026 at 07:14 IST