अपडेटेड 4 September 2025 at 23:23 IST
Chaos in Bengal Assembly: बंगाल विधानसभा में जोरदार हंगामा, BJP-TMC विधायक भिड़े, हाथापाई की नौबत; विधायकों को मार्शल ने बाहर किया, VIDEO
BJP MLA in Bengal: बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इनको रोहिंग्या अपने लगते हैं, ये उनके भविष्य का वोटबैंक हैं। कोई व्यक्ति ईमानदारी से जनता की सेवा करता है, जनता आशीर्वाद देती है तो ये ममता बनर्जी से देखा नहीं जाता। इसे काला दिवस कहा जाए तो गलत नहीं होगा। गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने लायक नहीं हैं, उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, जनता उनको सबक सिखाएगी।
Banerjee on PM Modi, BJP MLA in Bengal: बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने के बाद अगले साल 2026 में पश्चिम बंगाल में चुनाव होना है। लेकिन बंगाल में अभी से राजनीतिक गलियारों में माहौल गरमाने लगा है। आज बंगाल के विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के बाद अब बंगाल में पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। यह अपशब्द कोई और नहीं बल्कि खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा है।
इस बीच बंगाल में विधानसभा में विपक्ष यानी बीजेपी विधायकों ने उनका विरोध भी किया, जिसके बाद भाजपा का कहना है कि उनके विधायकों के साथ सदन में ही हाथापाई की गई। इतना ही नहीं कई विधायकों पर कार्रवाई की भी बात सामने आ रही है और उन्हें मार्शल के द्वारा सदन से बाहर भी किया है। वहीं, इस घटना पर बीजेपी ने प्रेस वार्ता की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज को इस घटना की वजह से 'काला दिन' बताया।
बीजेपी विधायकों के साथ हाथापाई - गौरव भाटिया
आज दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान गौरव भाटिया ने सीएम ममता बनर्जी को ममता अराजक बनर्जी कहते हुए कहा कि ममता बनर्जी विधानसभा के पटल पर संविधान को तार तार करती हैं। गुंडागर्दी क्या होती है, ये लाइव टीवी पर दिखाती हैं, ये दुख की बात है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा के पटल पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पटल पर मार्शल को इशारा कर बीजेपी जो पश्चिम बंगाल में विपक्ष में हैं, उसके विधायकों के साथ हाथापाई की जाती है। बीजेपी के विधायक वहां पर पीटे जाते हैं, बेहोश हो जाते हैं, चोटिल हो जाते हैं, उनको एम्बुलेंस में बैठकर अस्पताल ले जाया जाता है। इसे ममता अचारक बनर्जी करवा रही हैं, गुंडों से सीख लेने वाली, लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली, जो अपने को मुख्यमंत्री कहते हैं, लेकिन वो मुख्यमंत्री रहने लायक नहीं रह गई हैं।
ममता बनर्जी अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने लायक नहीं - गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने कहा कि घोटालेबाज, भ्रष्टाचार, नकली गांधी परिवार से सीख लेते हुए ममता बनर्जी को भी अब चोरी शब्द अच्छा लगने लगा, क्योंकि वो उनके चरित्र का परिचायक हो गया है। टीचर भर्ती में चोरी, राशन घोटाले में चोरी की। चोर-चोर मौसेरे भाई मिलकर ईमानदारी प्रधानमंत्री, देशहित में सबसे आगे रहने वाले हमारे गृहमंत्री अमित शाह के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर रही हैं। विधानसभा के पटल पर गालियां दे रही हैं, उनको लगता है कि उनकी कोई जवाबदेही नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, "पूरा देश कह रहा है, जंगलराज कैसा होता है, ममता अराजक बनर्जी जैसा होता है। ममता अराजक बनर्जी को रोहिंग्या से प्यार है, लेकिन ईमानदारी प्रधानमंत्री पर प्रहार है।"
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इनको रोहिंग्या अपने लगते हैं, ये उनके भविष्य का वोटबैंक हैं। कोई व्यक्ति ईमानदारी से जनता की सेवा करता है, जनता आशीर्वाद देती है तो ये ममता बनर्जी से देखा नहीं जाता। इसे काला दिवस कहा जाए तो गलत नहीं होगा। गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने लायक नहीं हैं, उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, जनता उनको सबक सिखाएगी।
बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है। - बीजेपी बंगाल
वहीं, बीजेपी बंगाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसको लेकर लिखा गया है, "विधानसभा पर हमला करके सत्ता में आई ममता बनर्जी अब उसी पवित्र सदन में विपक्षी विधायकों पर हमला कर रही हैं। उन्होंने आज वही गलती की जो कभी CPIM ने की थी। अब TMC का अंत हो गया है। TMC सड़क पर लड़ाई चाहती है। तो फिर बिना सुरक्षा के सड़कों पर उतर आओ। जनता तुम्हारा इंतजार कर रही है।"
बीजेपी बंगाल ने एक वीडियो शेयर करके लिखा, "बंगाल विधानसभा में टीएमसी ने भाजपा पर इसलिए हमला किया क्योंकि हम भारतीय सेना के गौरव के लिए खड़े थे, क्योंकि हमने अपने मतुआ, आदिवासी, अनुसूचित जाति और हिंदू भाई-बहनों के अपमान के खिलाफ आवाज उठाई थी, और क्योंकि हमने नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में हुए घोटालों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। यह अपमान कभी नहीं भुलाया जाएगा। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बंगाल की जनता के हर आंसू का हिसाब टीएमसी को देना होगा।"
पश्चिम बंगाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर करके अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा,"आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करने वाली ममता और उनके गुलाम प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी गई...।"
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 19:08 IST