अपडेटेड 7 August 2024 at 20:11 IST

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक-इंजीनियर की टीम होगी सम्मानित, राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Follow :  
×

Share


चंद्रयान 3 की टीम होगी सम्मानित | Image: PTI

Rashtriya Vigyan Puraskar: सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने जा रही है। इसके लिए केंद्र की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

सरकार ने बुधवार (7 अगस्त) को 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें युवा वैज्ञानिकों के लिए 18 विज्ञान युवा पुरस्कार, 13 विज्ञान श्री पुरस्कार और एक विज्ञान टीम पुरस्कार शामिल है।

विज्ञान टीम पुरस्कार ‘टीम चंद्रयान-3’ को दिया जाएगा। वहीं, प्रसिद्ध जीव रसायन वैज्ञानिक गोविंदराजन पद्मनाभन का नाम पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। ये वही दिन हैं जब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था।

किन-किन को किया जाएगा सम्मानित?

विज्ञान श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले वैज्ञानिकों में खगोल भौतिकविद् अन्नपूर्णी सुब्रमण्यन, कृषि वैज्ञानिक आनंदरामकृष्णन सी, आवेश कुमार त्यागी (परमाणु ऊर्जा) शामिल हैं। वहीं विज्ञान युवा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कृष्ण मूर्ति एस एल और स्वरूप कुमार परिदा (कृषि विज्ञान), राधाकृष्णन महालक्ष्मी और प्रो. अरविंद पेनमैत्सा (जैविक विज्ञान), विवेक पोलशेट्टीवार और विशाल राय (रसायन विज्ञान), रॉक्सी मैथ्यू कोल (पृथ्वी विज्ञान) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सूची में किन-किन के नाम शामिल हैं। देखिए पूरी सूची...

इन्हें प्रदान किए जाते हैं पुरस्कार

बता दें कि ये पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे और विज्ञान के विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले 300 से अधिक पुरस्कारों की जगह लेंगे। ये पुरस्कार फिजिक्स, कैमिस्ट्री विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को दिए जाते हैं। 14 जनवरी से 28 फरवरी के बीच इसके लिए नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। वहीं, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर यानी 23 अगस्त को पुरस्कार दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मोदी के रहते मंसूबे कामयाब नहीं होंगे', बांग्लादेश हिंसा के बीच सलमान खुर्शीद के बयान पर BJP भड़की

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 20:11 IST