BREAKING: चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले; सिख कैदियों की रिहाई की कर रहे मांग
चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले कैदियों की रिहाई को लेकर अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ प्रदर्शन पर उतरे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।
- भारत
- 3 min read
चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले कैदियों की रिहाई को लेकर अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ प्रदर्शन पर उतरे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। बताया जा रहा है कि सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर ये प्रदर्शनकारी राजभवन का घेराव करने की कोशिश में आगे बढ़ रहे थे।
इस विरोध प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भेष बदलकर राजभवन के पास पहुंच गए। वह अपने चेहरों पर मेडिकल बैडेंज यानी चोट पर लगाई जाने पट्टियां बांधकर पीड़ित का भेष बनाकर अपने सर्मथकों के साथ कार में सवार थे। वह खुद को घायल दिखाकर राजभवन पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चंड़ीगढ़ पुलिस के जवानों ने उनकी करतूत को पहचानकर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
मौके पर भारी सुरक्षाबल तैनात
वहीं, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाक किया गया है और बौरिकेडिंग की गई है। पुलिस की तरफ से साफ चेतावनी दी गई है कि अगर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई तो बल का प्रयोग किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दूसरी तरफ जगतार सिंह हवारा के पिता बापू गुरचरण सिंह ने कहा कि हम तीन साल से ज्यादा समय से शांति से बैठे हुए हैं लेकिन, सरकार न्याय हमें देने को तैयार नहीं है। हमारा मकसद पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हिरासत में लिए गए सिखों की रिहाई हो। साथ ही 10 दिन का पैरोल भी मिले ताकी वह अपनी बीमार मां से मिल सके।
इसे भी पढ़ें- Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में उफनती चिनाब नदी में गिरी तेज रफ्तार हरियाणा नंबर वाली स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 15 August 2026 at 14:27 IST