Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में उफनती चिनाब नदी में गिरी तेज रफ्तार हरियाणा नंबर वाली स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की दच्छन तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jammu kashmir Five killed in accident in Kishtwar Dachhan area
किश्तवाड़ में उफनती चिनाब नदी में गिरी तेज रफ्तार हरियाणा नंबर वाली स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी | Image: Video Grab

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की दच्छन तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई। हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे टेंडर नाला के पास याइवन इलाके में हुआ। इस खौफनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR29AG-0648) डांगदरू से साउंडर की तरफ जा रही थी। यैनवान के पास अचानक चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से फिसलकर काफी गहरी खाई में लुढ़कता हुआ चिनाब नदी के तेज बहाव में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है और उनके शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, नदी में एक अन्य शव दिखाई देने की भी जानकारी सामने आई है। वाहन में 7 से 8 लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है, हालांकि सवारियों की सही संख्या और मृतकों व लापता लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शुरू किया रेस्क्यू

Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत-बचाव शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और सेना के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। नदी और आसपास के हिस्से में तलाश की गई और शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
 
इसे भी पढ़ें- आप सपने लेकर आईए, हम संसाधन की कमी नहीं होने देंगे...स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी ने किया युवाओं से वादा, खोल दिया एक लाख करोड़ का फंड

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड