अपडेटेड 8 March 2025 at 14:05 IST

CBI ने भारत में सोने की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए विदेश से भारत में सोना लाने वाले तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


CBI ने भारत में सोने की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की | Image: PTI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए विदेश से भारत में सोना लाने वाले तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है, जिसने हाल में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की दो टीम आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: झारखंड में NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 14:05 IST