BIG BREAKING: झारखंड में NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क गोलियों से किया छलनी

झारखंड के हजारीबाग जिले में NTPC के डीजीएम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NTPC DGM Kumar Gaurav Shot Dead On mid of the road in Jharkhand Hazaribagh
झारखंड में NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क गोलियों से किया छलनी | Image: Republic

झारखंड के हजारीबाग जिले में NTPC के डीजीएम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है। मृतक की पहचान कुमार गौरव के रूप में हुई है। कुमार गौरव NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM के पद पर तैनात थे। वो बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। अज्ञात बदमाशों ने कुमार गौरव की गाड़ी घेरकर उन्‍हें गोलियों से छलनी कर दिया।

हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार NTPC के DGM कुमार गौरव पर हमला उस समय हुआ जब वो शनिवार सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। वो ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे। उसी दौरान हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि गोली कुमार गौरव के पीठ में लगी।

3  राउंड कह गई फायरिंग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीजीएम कुमार गौरव सुबह 10 बजे के आस-पास अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग कर डाली। जिससे मौके पर ही कुमार गौरव की मौत हो गई।

Advertisement

इलाके में दहशत का माहौल

गोलीबारी देख हरकोई दंग रह गया। जब तक इलाके का कोई व्यक्ति कुछ समझ पाता बदमाश गोली मारकर मौके से भाग निकले। आनन-फानन में घायल गौरव कुमार को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- महाकुंभ में भीड़ का जेबकतरों ने खूब उठाया फायदा! एक चोर ने अकेले ही 60 लाख रु के 90 मोबाइल पर किया हाथ साफ; ऐसे हुआ गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड