Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, कुल 21 लोगों की अबतक हो चुकी है मौत
Delhi Hotel Fire: दिल्ली में मालवीय नगर के होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें ज्यादातर विदेशी लोग बताए जा रहे हैं। अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- भारत
- 3 min read
Delhi Malviya Nagar Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में आज, 3 जून को एक दर्दनाक घटना में 21 लोगों की जान चली गई। सुबह-सुबह मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट कम होटल में आग लग गई। आग ने इतनी भयानक रूप ले लिया कि कई लोगों को बचाया तक नहीं जा सकता है।
इस दर्दनाक घटना में अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, मरने वालों में से अधिकतर लोग विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अब अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गैर इरादतन हत्या केस दर्ज
मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सामने आई वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भीषण था। इस घटना के बाद पूरी दिल्ली सहम गई। अब खबर आई है कि इस अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है और पता लगा रही है कि आग कैसे लगी और किसकी गलती है।
कैसे हुआ इतना भयानक हादसा?
बताया गया कि सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को मालवीय नगर में आग लागने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर करीब 10 फायर टेंडर और इमरजेंसी वाहन भेजे गए, जिसके बाद दमकल कर्मियों कई लोगों को रेस्क्यू किया। शुरुआती जानकारी में कुछ लोगों का हालात गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन मौतों का आंकड़ा आते ही पूरी दिल्ली सहम गई। इस दर्दनाक घटना के बाद सीएम से लेकर पीएम तक के रिएक्शन आए।
पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या बोला?
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा, 'मालवीय नगर में लगी भीषण आग में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।' वहीं, दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने ही इस घटना का गहरा दुख जताया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 16:25 IST