Mahakumbh से स्नान कर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

Follow :  
×

Share


बस-ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा | Image: META AI

Accident News: महाकुंभ में भाग लेने वाले 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर लौट रहे थे।

सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हरिराज सिंह ने बताया कि बस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे कोटा जिले के करोदिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी किशोरीलाल (60), उनकी पत्नी कैलाशीबाई (54) और अशोक के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग घायल हो गए जिनकी पहचान चमनलाल और पार्वती के रूप में की गई है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

एएसआई ने बताया कि संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यादव किंग, कोमल यादव, अमरनाथ यादव...महाकुंभ का बता पुराना VIDEO पोस्‍ट कर अफवाह फैलाने वाले इन 7 अकाउंट्स पर FIR


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 12:37 IST