ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक के आवास के बाहर फिर चला बुलडोजर,अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई

कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की गई।

 
Follow :
ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक के आवास के बाहर फिर चला बुलडोजर | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने सांसद के घर के सामने फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया।

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार की सुबह-सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और फुटपाथ पर बने इस अस्थायी शेड को हटाया। ढांचा ध्वस्त होने के तुरंत बाद कर्मचारियों ने बांस और अन्य मलबा साफ करना शुरू कर दिया, ताकि फुटपाथ पूरी तरह साफ हो सके और आवाजाही सुगम हो।

अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला बुलडोजर

पुलिस प्रशासन ने कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई से पहले पुलिसबल की भी तैनाती की गई।

November 12, 2026

आवास के बाहर BJP-TMC कार्यकर्ताओं की हुई थी झड़प

KMC के अनुसार यह ढांचा फुटपाथ पर बना था और नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि इससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। बुलडोजर की कार्रवाई से पहले बनर्जी के घर के बाहर केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी। यह कार्रवाई सांसद के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच देर रात हुई झड़प के कुछ दिनों बाद की गई है।

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर भी एक्शन

बता दें कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी के 'अवैध रूप से निर्मित' कार्यालय को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर एक्शन हुआ था। पांच मंजिला दफ्तर को गिराने के लिए तीन बुलडोजर लगाए गए थे। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद ये दफ्तर बंद पड़ा हुआ था। डायमंड हार्बर में जब भी कोई बैठक होती थी, वह इसी कार्यालय में होती थी।

यह भी पढ़ें: 
ओवैसी और चन्द्रशेखर ने मिलाया हाथ, कल हो सकता है गठबंधन का ऐलान

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 November 2026 at 10:25 IST