अपडेटेड 6 March 2025 at 12:04 IST

'17 साल बाद बदली BSNL की कहानी', Republic Plenary Summit में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कितना हुआ प्रॉफिट

'रिपब्लिक प्लीनरी समिट 2025' में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कैसे वह सालों बाद BSNL को प्रॉफिट में लेकर आए।

Follow :  
×

Share


Republic Plenary Summit | Image: Republic

Jyotiraditya Scindia at Republic Plenary Summit 2025: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रिपब्लिक भारत के न्यूजत इवेंट 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' में शिरकत की। उन्होंने यहां बीएसएनएल से जुड़ी कई अहम बातें बताई। साथ ही यह भी बताया कि दशक बाद BSNL प्रॉफिट में आया है।

दिल्ली के भारत मंडपम में Limitless India की थीम पर 'रिपब्लिक प्लीनरी समिट 2025' का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिस्सा लिया। उन्होंने रिपब्लिक के मंच पर बताया कि कैसे वह सालों बाद BSNL को प्रॉफिट में लेकर आए।

17 सालों बाद BSNL को हुआ प्रॉफिट- सिधिंया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL को भारत के रत्नों में से एक बताते हुए कहा, 'बीएसएनएल की कहानी वास्तव में भारत के रत्नों में से एक है। 17 सालों के बाद पहली तिमाही में बीएसएनएल ने पिछले साल (2024) अक्टूबर-दिसंबर महीने में प्रॉफिट हुआ है। यह एक ऐसे माहौल में हुआ जब न केवल भारत सहित दुनिया भर की सभी दूरसंचार कंपनियों के बीच भयंकर कंपीटिशन है, बल्कि हमारे पास भारत में चार दूरसंचार सेवा प्रदाता होने का विशेषाधिकार भी है।'

‘दुनिया में टेलिकॉम सेक्टर में सिर्फ 4 खिलाड़ी'

उन्होंने आगे कहा कि 'दुनिया के ऐसे बहुत कम देश हैं जिनके पास दूरसंचार क्षेत्र में कई खिलाड़ी हैं। सभी ने आयातित उपकरणों का इस्तेमाल करके 4जी, 5जी नेटवर्क स्थापित किए। दुनिया में टेलिकॉम सेक्टर में केवल 4 खिलाड़ी हैं।' उन्होंने आगे बताया कि 'पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपना 4जी स्टैक तैयार करने की जरूरत है। विश्व इतिहास में साढ़े तीन और चार दशक के बाद पहली बार आपने देखा है कि किसी भारतीय सरकार के पास तकनीक है। 10 साल पहले भारत में 94 करोड़ ग्राहक थे। आज, हमारे पास 120 करोड़ ग्राहक हैं। हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार हैं।'

समिट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि हमने 4G में दुनिया को फॉलो किया। हम 5G में दुनिया के साथ चले और मैं गारंटी देता हूं कि हम 6G में दुनिया को लीड करेंगे।

डिजिटल इंडिया की सफलता जुड़े आंकड़े

केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल इंडिया की सफलता से जुड़े कुछ आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले हमारे पास भारत में 94 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, आज हमारे पास 120 करोड़ ग्राहक हैं। हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार हैं। पहले हमारे पास 250 मिलियन इंटरनेट ग्राहक थे। आज हमारे पास 970 मिलियन इंटरनेट ग्राहक हैं। 2GB से ऊपर जिसे ब्रॉडबैंड माना जाता है, 10 साल पहले हमारे पास केवल 60 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता थे आज हमारे पास 942 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता हैं।

दुनिया में सबसे सस्ता डेटा भारत में- सिंधिया

सिंधिया ने बताया कि कैसे इस बीच कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले एक वॉयस कॉल की कीमत 50 पैसे प्रति मिनट थी। आज वॉयस कॉल की कीमत आपको 0.03 पैसे प्रति मिनट है। इसमें 97% की कमी आई। 10 साल पहले हमारे फोन में 1 जीबी डेटा 287 रुपये था। आज इसकी कीमत 9 रुपये है। दुनिया में सबसे सस्ते डेटा भारत में ही मिलता है।

भारत सबसे बड़े डेटा उपभोक्ता- सिंधिया

उन्होंने कहा कि डेटा की खपत पर बात करें तो आज हम औसतन 21GB प्रति महीने व्यक्तिगत रूप से यूज कर रहे हैं। हम आज सबसे बड़े डेटा उपभोक्ता हैं। यही वह यात्रा है जिस पर भारत चल पड़ा है। हम 5G की बात करते हैं। भारत ने दुनिया में सबसे तेज 5जी नेटवर्क पर काम किया। 21 महीने में 99% जिले, 82% आबादी, 465 हजार टावर, 4.25 लाख करोड़ का निवेश... हम वहां गए, हमने यह किया और हम मजबूती से खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: 'जो हो रहा है होने दीजिए, भगवान देख लेंगे...', Republic Plenary Summit के मंच पर ऐसा क्यों बोले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर?

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 12:04 IST