BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया खास प्लान, बनाए 22 डायवर्जन पॉइंट, ये रस्ते रहेंगे बंद
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन इस बार भारत में 12 से 13 सितंबर 2026 के बीच होगा। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस सम्मेलन के लिए पूरा प्लान तैयार किया है।
- भारत
- 2 min read
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन इस बार भारत में 12 से 13 सितंबर 2026 के बीच होगा। इस सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ रूस, चीन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इस कारण दिल्ली में कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसको लेकर जहां सम्मेलन से पूर्व 11 सितंबर को तो दिल्ली में अवकाश घोषित किया जा चुका है। तो वहीं अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस सम्मेलन के लिए 11 से 13 सितंबर तक का पूरा प्लान तैयार किया है।
क्या है प्लान
ब्रिक्स समिट के लिए ट्रैफिक इंतज़ाम को लेकर अपर पुलिस आयुक्त, यातायात, दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया, “BRICS समिट 11, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली है। VIP लोगों की काफी आवाजाही होगी जिसे देखते हुए हमने ट्रैफिक के लिए खास इंतजाम किए हैं।”
क्या हैं खास इंतेजाम
दिनेश कुमार गुप्ता ने आगे कहा “VIP लोगों का 9 होटलों में स्टे होगा तो हमने वहां से भारत मंडपम तक के रास्ते तय कर लिए हैं और हम रिहर्सल भी कर रहे हैं ताकि हमारे स्टाफ को पूरी जानकारी हो। हमने 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं जहां से हम लोगों को डायवर्जन देंगे और लोगों को यह पता होगा कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए कौन से दूसरे रास्ते हैं। हमारी सार्वजनिक सूचना जारी हो रही है और समय-समय पर हम लोगों को जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट के लिए भी एडवायजरी के जरिए बता रहे हैं कि दिल्ली के अलग-अलग कोने से वहां कैसे पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा भारत मंडपम के आसपास के रास्ते जैसे मथुरा रोड और भैरों मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे।”
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने 35 से अधिक सड़कों की पहचान कर ली है जहां से यातायात नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा। ये प्रतिबंध मुख्य रूप से दिल्ली के मध्य, दक्षिणी और आस पास के इलाकों को प्रभावित करेंगे। वीवीआईपी या वीआईपी काफिलों के आवाजाही पर स्थायी रूप से यातायात रुकने की संभावना है।
विदेशी नेताओं के आवाजाही पर जनता को परेशानी कम से कम हो इस को ध्यान में रखते हुए ये प्लान बनाया गया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 September 2026 at 22:07 IST