जिनपिंग-पुतिन संग हंसी-ठिठोली, आंतकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का कड़ा संदेश और दुनिया भर में जज-जय हिंदुस्तान... बहुत कुछ कहती हैं BRICS की ये तस्वीरें
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ने दुनिया भर के देशों का ध्यान खींचा। इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिन्होंने एक मंच से दुनिया को बड़ा संदेश दिया।
- भारत
- 2 min read
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के उद्घाटन के दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद खास अंदाज देखने को मिला, जहां 'BRICS INDIA 2026' के बैकड्रॉप के बैनर तले दुनिया के तमाम बड़े नेताओं का मुस्कुराते हुए स्वागत किया।
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का खुली बाहों के साथ स्वागत किए। दोनों नेता हाथ मिलाकर कैमरे की तरफ पोज देते नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बेहद ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि जिनपिंग करीब 7 साल बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए भारत आए। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका स्वागत करते हुए कुछ खास बातचीत करते हुए देखा गया।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद ब्रिक्स देशों के सभी प्रतिनिधियों को भारत मंडपम के खुले परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम देखा गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए थे। सम्मेलन की औपचारिक बैठकों से इतर तीनों नेताओं तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की औपचारिक बैठकों से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा, जिसमें देखा जा सकता है कि तीनों नेता किसी बात पर खिलखिलाकर हंस उठते हैं।
BRICS समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की तस्वीर ने भी सभी का ध्यान खूब खींचा। पीएम मोदी और अल-सिसी ने कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सिसी का मुस्कुराते हुए स्वागत किया।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की 'फैमिली फोटो' में विश्व राजनीति के प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विश्व के तीन बड़े नेता पीएम मोदी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगल-बगल खड़े हैं।

Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 13 September 2026 at 16:25 IST