यशश्री के कत्ल का आरोपी दाऊद शेख हिरासत में, कर्नाटक से मुंबई लेकर आएगी पुलिस
Yashshree Shinde Murder BREAKING: नवी मुंबई की यशश्री मर्डर केस के आरोपी दाऊद शेख को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया है।
- भारत
- 3 min read
Yashshree Murder Case: यश श्री हत्त्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। हत्या के आरोपी दाऊद शेख को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। दाउद को कर्नाटक के शाहपुर गुलबर्ग से हिरासत में लिया गया है। अब उसे नवी मुंबई लाया जा रहा है। नवी मुंबई लाने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।
27 जुलाई को महेंद्र कुमार शिंदे ने पुलिस को बताया कि हम सब एक पेट्रोल पंप के पास गए, जहां एक लड़की का शव बेहद दयनीय अवस्था में पड़ा हुआ था। उसका चेहरा पूरी तरह से खराब कर दिया गया था। कपड़ों और लड़की के शरीर को देखकर उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह उनकी बेटी है।
लापता होने की दर्ज हुई थी FIR
प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश शिंदे (लड़की के पिता) नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरण पुलिस स्टेशन में उनकी बेटी यशस्वी शिंदे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की।
इसके बाद क्या हुआ?
पुलिस तत्काल रूप से उसे नवी मुंबई के इंदिरा गांधी अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। लड़की के पिता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है और आने वाले समय में अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित होता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था, तो ऐसी परिस्थितियों में अन्य धाराएं भी जोड़ेगी।
2019 में भी पिता ने दाऊद शेख के खिलाफ कराई थी FIR
ये भी जानकारी मिल रही है कि उरण पुलिस स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी को एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि सड़क पर एक लड़की खून से लथपथ पड़ी है और आवारा कुत्ते उसके शरीर को नोच रहे हैं। पुलिस इस मामले में दाऊद शेख नाम के शख्स की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर साल 2019 में एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने दाऊद शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिक यशश्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था।
चूंकि वह नाबालिक थी, इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। आपको बता दें उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया था।
दाऊद को गिरफ्तार किया गया था
ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया था। आपको बता दें परिवार का ऐसा आरोप है कि इसके बाद दाऊद फिर से यशश्री के संपर्क में था और पता चला है कि यशश्री अपनी मौत से पहले दाऊद के संपर्क में थी।
यह भी पता चला है कि दाऊद की लोकेशन उरण में दिख रही थी, इसलिए भी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। फिलहाल पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम कर्नाटक भेजी है। पुलिस का कहना है कि इस आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 08:28 IST