BREAKING: राजस्थान के बारां में स्लीपर बस बेकाबू होकर पलटी, हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत; 10 से ज्यादा घायल

राजस्थान के बारां में स्लीपर बस बेकाबू होकर अचानक पटल गई, हादसे में एक लड़की की मौत बताई जा रही है, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल है। सभी को मौके पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :
स्लीपर बस पलटी | Image: Republic

Sleeper bus accident: राजस्थान में सुबह-सुबह स्लीपर बस पटलने से हादसा हो गया, घटना बारां NH-27 पर फरेदुआ तलहटी गांव की बताई जा रही है। जहां स्लीपर बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

कोटा से कानपुर जा रही थी बस 

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी ये स्लीपर बस कोटा से कानपुर की तरफ जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर सभी घायलों को शाहाबाद चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि, बस कैसे अचानक हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि मौके पर लोगों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए, सभी को बस से बाहर निकाला।

कैसे हुआ हादसा?  

राजस्थान के बारां जिले में एनएच-27 पर फरेदुआ तलहटी गांव के पास कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में एक बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत शाहाबाद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, स्थानीय लोगों ने बस से यात्रियों को निकालने में मदद की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस की गति या किसी बस में किसी खराबी के चलते हादसा हुआ हो सकता है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घायलों के इलाज की निगरानी के साथ मृतका के परिजनों को तुरंत मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: WHO Alert:अफ्रीका में इबोला वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 321 पहुंची

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 08:50 IST