महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर परिसर में छत गिर गई है, जिसके बाद मलबे में कई श्रद्धालु दब गए।
- भारत
- 2 min read
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर परिसर में छत गिर गई है, जिसके बाद मलबे में कई श्रद्धालु दब गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान सभा मंडप अचानक गिर गया।
कई श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका
हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में 30 से 40 श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया।
CCTV फुटेज भी आया सामने
इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 20 श्रद्धालु घायल हो गए। यह भयानक घटना मनवत तालुका के यशवाड़ी में हुई।
घटना के CCTV फुटेज में कई लोग पूजा करते हुए दिखाई दिए, जिन्हें आने वाले खतरे का जरा भी अंदाजा नहीं था। वीडियो में दिखा कि श्रद्धालुओं पर निर्माणाधीन छत गिरने से पहले बांस के अस्थायी खंभे जोर-जोर से हिल रहे थे। इस अचानक हुई घटना ने पीड़ितों को चौंका दिया और उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला।
मलबे से लोगों को निकाला गया
छत गिरने के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। कई लोग मलबे में दबे लोगों की मदद के लिए दौड़े। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे से लोगों को निकाल लिया गया है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 June 2026 at 16:28 IST