अपडेटेड 15 February 2026 at 11:05 IST
BREAKING: बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत; कई घायल
BREAKING: बेंगलुरु में कार और बस की भीषण टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक तेज रफ्तार कार सामने से आई और बस में जा भिड़ी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। जानें कैसा था हादसे के वक्त मंजर?
Bengaluru Accident: बेंगलुरु के जिंदल फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। दर्घटना रात 11 बजकर 28 मिनट को हुई। एक कार तेज रफ्तार में आई और अचानक बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सामने से आ रही कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की बस से जा भीड़ी, ये टक्कर इतनी तेज थी कि, बस के यात्री सहम उठे। बस में 40 से ज्यादा लोग बैठे थे।
पुलिस ने हादसे के पीछे की बताई वजह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, विपरीत दिशा में आ रही बस में कुल लगभग 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, कार की गंभीर टक्कर के कारण मौके पर 5 लोगों की मौत हुई और कई बस सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में कुछ डोड्डाबल्लापुर के निवासी युवा थे।' पुलिस ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह तेज गति और नियंत्रण खो देना माना जा रहा है।
इलाके में मची अफरा-तफरी
बस और कार की टक्कर के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस गहन जांच के लिए आस-पास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
हादसा इतना भयानक था की इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीषण टक्कर देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर हेल्पी देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस तरह के सड़क हादसे सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हैं। वहीं, तेर रफ्तार, सीट बेल्ट न लगाना और सड़क नियमों की अनदेखी करना भी ऐसे हादसों का मुख्य कारण होता है। बेंगलुरु में बढ़ते वाहनों के साथ सड़क हादसे एक बड़ी समस्या बन चुके हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 15 February 2026 at 10:13 IST