BIG BREAKING: हिमाचल में संजौली मस्जिद अवैध निर्माण पर एक्शन, अदालत के आदेश पर छत हटाने का काम शुरू
Sanjauli Masjid: शमिला में संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड की ओर से मंजूरी मिल गई है।
- भारत
- 2 min read
Sanjauli Masjid Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शमिला में संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू हो गया है। मस्जिद की छत को हटाने का काम शुरू किया गया है। वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है। बता दें कि अदालत ने बीते 5 अक्टूबर को ही संजौली मस्जिद के ऊपर की तीन मंजिल को गिराने का आदेश दे दिया था।
कहां से शुरू हुआ संजौली मस्जिद विवाद?
शिमला में संजौली मस्जिद के विवाद की शुरुआत 31 अगस्त को एक झगड़े के बाद हुई थी। मस्जिद क्षेत्र से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर मलयाना गांव में हुए झगड़े का आरोपी कथित तौर पर मस्जिद में शरण ले रहा था। बाहरी होने के आरोपों के साथ आरोपी गुलनवाज के संजौली मस्जिद में शरण लेने के बाद ये चर्चा में आई। लोगों का गुस्सा मस्जिद को लेकर भड़कने लगा था। मामले ने तब तक और पकड़ा जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भीतर मुद्दा उठा। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल में कांग्रेस के ही एक विधायक ने संजौली मस्जिद को लेकर सवाल उठा दिए थे। बाद में खूब हंगामा हुआ और संजौली शहर में भी जबरदस्त प्रदर्शन हुए। मस्जिद में अवैध निर्माण के आरोप भी लगने लगे थे। हालांकि उस समय अवैध हिस्से को तोड़ने की बात हुई है, लेकिन अब मामला एक नया रूप लेने लगा है।
यह भी पढ़ें: BREAKING: संजौली मस्जिद पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 मंजिलें अवैध घोषित; 2 महीने के अंदर गिराने के आदेश
यह भी पढ़ें: '10 जिहादियों को पैदा करेगी, फ्रीज में कटी मिलेगी', जबलपुर की इस शादी पर भड़के BJP विधायक टी राजा
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 October 2024 at 12:59 IST