Breaking: स्वाति मालीवाल मारपीट केस में कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ाई

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।

 
Follow :
स्वाति मालीवाल मारपीट केस | Image: X

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में आज तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई है, कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। 

स्वाति मालीवाल ने दर्ज करवाई थी शिकायत 

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसके बाद विभव के नाम का भी जिक्र होता है, स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम मेडिकल के लिए एम्स गई तो, स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

स्वाति मालीवाल ने बयान में कहा है कि CM केजरीवाल घर में मौजूद थे। मैं ड्राइंग रूम तक गयी और वहां इंतजार कर रही थी। विभव आया और गालियां देने लगा। उसने बिना उकसावे के मुझे थप्पड़ मारा, मैनें शोर मचाया और कहा मुझे छोड़ दो जाने दो कहा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि विभव लगातार मारता रहा और हिंदी में गंदी गालियां देता रहा। विभव ने मेरे छाती पर मारा, मेरे चेहरे पर मारा और पेट पर भी मारा। जिसके बाद खबरें आई कि पुलिस ने विभव को पकड़ लिया लेकिन वहा, जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं, मोबाइल फार्मेट होने के पीछे की एक ही वजह बता रहा है कि फोन हैंग हो गया था।  

यह भी पढ़ें : पानी को लेकर फूटा गुस्सा, मटके लेकर दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; हंगामा जारी

इससे पहले सुनवाई में क्या हुआ ? 

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी और अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की जमानत पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। विभव कुमार के वकील ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री के ड्राइंग रूम की जगह इसलिए चुनी क्योंकि वहां कोई सीसीटीवी नहीं है। वह जानती थीं कि वहां कोई सीसीटीवी नहीं हैं इसलिए उन्होंने ऐसी जगह चुनी जिससे बाद में आरोप आसानी से लगाए जा सकें।विभव के वकील द्वारा दी गई दलीलों के बाद स्वाति मालीवाल अदालत में रो पड़ीं थी। 

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, PM मोदी ने किया स्वागत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 June 2024 at 12:56 IST