पानी को लेकर फूटा गुस्सा, मटके लेकर दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; हंगामा जारी

दिल्ली में पानी की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Matka Protest
मटका प्रदर्शन | Image: ANI

BJP Protest in Delhi: दिल्ली में पानी की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है, सैकड़ों लोगों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं पिछले हफ्ते भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिए थे। अब प्रदर्शनकारियों ने मटके भी फेंके और नारेबाजी की है।

राजधानी दिल्ली में जल संकट का सियासी संग्राम अनशन तक जा पहुंचा है, हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन

जल संकट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का भी की है, लेकिन सैंकड़ों लोगों का गुस्सा अब थमने का नाम नहीं ले रहा, दिल्ली इन दिनों जल संकट से जूझ रही है ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

आतिशी के अनशन का आज दूसरा 

आज आतिशी के अनशन का दूसरा दिन है, आप सांसद, विधायक व पार्षद भी उनका साथ दे रहे हैं। दावा है कि जब तक दिल्ली का जल संकट दूर नहीं होता, अनशन जारी रहेगा। शुक्रवार को अनशन शुरू करने से पहले आतिशी ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि में पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद वह केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचीं। यहां से निकलने के बाद वह अनशन स्थल पर पहुंचीं और अनशन शुरू कर दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, PM मोदी ने किया स्वागत

दिल्ली में जल संकट क्यों हुआ? 

दिल्ली में जल संकट के दो कारण हैं- गर्मी और पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता। दिल्ली के पास अपना कोई जल स्रोत नहीं है। पानी के लिए यह पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, इस साल दिल्ली 32.1 करोड़ गैलन प्रतिदिन पानी की कमी से जूझ रही है।

Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, राज्य को रोजाना 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत है। हालांकि गर्मियों में केवल 96.9 करोड़ गैलन प्रतिदिन मांग ही पूरी हो पा रही है। यानी दिल्ली की 2.30 करोड़ आबादी को हर दिन 129 करोड़ गैलन पानी चाहिए, लेकिन उसे सिर्फ 96.9 करोड़ गैलन पानी ही मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Karnataka News : विधान पार्षद सूरज रेवन्ना से जबरन वसूली के आरोप में 2 लोगों पर केस दर्ज

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड