BREAKING: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला सीट पर AAP को शुरुआती रुझान में बड़ा झटका, BJP आगे; अमानतुल्लाह खान पीछे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला सीट पर AAP को शुरुआती रुझान में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है, जिसमें BJP आगे औऱ अमानतुल्लाह खान पीछे जाते नजर आ रहे हैं।
Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला सीट पर AAP को शुरुआती रुझान में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है, जिसमें BJP आगे औऱ अमानतुल्लाह खान पीछे जाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आज जनता के फैसले की घड़ी है। जनता की अदालत में दिल्ली के साथ साथ राजनीतिक दलों का भविष्य तय होने जा रहा है। फिलहाल 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को मतदान हुए थे, जिसमें दिल्ली के 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने अपना फैसला लिखने का काम किया।
इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। नतीजों से तय होगा कि 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बेदखल होती आ रही भारतीय जनता पार्टी को इस बार राजधानी के सिंहासन पर बैठने का मौका मिलेगा या आम आदमी पार्टी को लगातार यहां चौथी बार सरकार बनाने का अवसर हाथ लगेगा। कांग्रेस को भी इस बार दिल्ली की जनता से बड़ी उम्मीद रही है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज पिछड़े हैं। अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और आतिशी तक शुरुआती रुझानों में ही पीछे हो गई हैं। नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी सीट पर फिलहाल बीजेपी के प्रत्याशियों को बढ़त है।
रोहिणी विधानसभा सीट
बात सबसे पहले दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट की करते हैं। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पिछले 2 बार से BJP का कब्जा है। पार्टी के पास मौका इस बार रोहिणी से हैट्रिक लगाने का है। रोहिणी से BJP ने मौजूदा विधायक विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर मैदान में उतारा। वहीं AAP ने उन्हें टक्कर देने के लिए प्रदीप मित्तल पर दांव चला है। कांग्रेस की ओर से सुमेश गुप्ता इस बार मैदान में हैं।
शालीमार बाग विधानसभा सीट
शालीमार बाग विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीट मानी जाती है। सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस सीट से AAP की विधायक बंदना कुमारी जीतती आ रही हैं। पार्टी ने एक बार उन्हें फिर मौका दिया। वहीं, BJP ने रेखा गुप्ता और कांग्रेस ने प्रवीण जैन को मुकाबले में उतारा है।
शकूर बस्ती विधानसभा सीट
इस सीट पर भी हर किसी की नजरें हैं। इस सीट से AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन फिर मैदान में हैं। पिछले 3 बार से वह इस सीट से जीतती आ रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में वह जेल जा चुके हैं। सत्येंद्र जैन के खिलाफ BJP के करनैल सिंह और कांग्रेस ने सतीश कुमार लूथरा पर दांव चला है।
त्रि नगर विधानसभा सीट
त्रि नगर सीट इस बार किसके पाले में जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा। आम आदमी पार्टी ने इस बार भी त्रि नगर से प्रीति तोमर फिर जीतेंगी या इस बार BJP या कांग्रेस बाजी मार जाएगी, ये आज साफ होगा। साल 2020 में इस सीट से प्रीति तोमर जीतीं थी। इस बार भी वो मैदान में हैं। उनको टिक्कर देने के लिए BJP ने तिलक राम गुप्ता और कांग्रेस ने सतेंद्र शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा था। दिल्ली में इस बार एक ही चरण में 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। मतगणवना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात हैं।
दिल्ली की 15 प्रमुख सीटों पर कांटे की टक्कर
यहां फिलहाल दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाई है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 08:55 IST