'फ्लाइट में Bomb..., न्यूयॉर्क जा रही AIR इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, वापस मुंबई लौटा विमान
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे मुंबई वापस लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वि
- भारत
- 1 min read
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे मुंबई वापस लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।’’
शौचालय में मिला धमकी भरा लेटर
सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 13:01 IST