आत्महत्या या हत्या? अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने किया ये खुलासा

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।

Follow :  
×

Share


dead body of 4 members of same family found | Image: Representative image

Karnataka News: कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि, उनकी मौत के सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कितनी सुरक्षित है दिल्ली? पिछले 10 साल में 5 की तीव्रता से नीचे रहा भूकंप, इतनी तीव्रता पर मच सकती है तबाही


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 17 February 2025 at 12:42 IST