कांग्रेस की रैली के विरोध में BJP का लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओं पदयात्रा, नितिन नवीन संभालेंगे कमान; स्‍मृति ईरानी भी होंगी शामिल

विपक्ष की दिल्ली रैली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के रोहतक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाली है। पैदल मार्च में स्मृति ईरानी से लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई।

 
Follow :
कांग्रेस की रैली के विरोध में BJP का लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओं पदयात्रा | Image: X

विपक्ष की दिल्ली रैली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के रोहतक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओं' पदयात्रा निकाली। रोहतक के छोटू राम पॉलीटेक्निक कॉलेज से मॉडल टाउन तक पदयात्रा करेंगे भाजपा अध्यक्ष। पैदल मार्च में स्मृति ईरानी से लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई।

वहीं, हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओं' पदयात्रा निकाली, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसलिए रो रहे हैं क्योंकि SIR प्रोसेस के ज़रिए घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं। वह इन घुसपैठियों को बसाने के लिए यह सारा ड्रामा कर रहे हैं। 

कांग्रेस और राहुल गांधी को देश में माफी मांगना चाहिए-BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहते हैं, "कांग्रेस पार्टी को उन बलिदानों (सिखों के), उन पर थोपे गए अत्याचारों, नरसंहारों और हत्याओं के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था। उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन आज, वे विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इस लोकतंत्र की जनता की ओर से, मैं राहुल गांधी से पूछता हूं।

जब हमारे सिख भाइयों का कत्लेआम हो रहा था, जब एक बड़ा नरसंहार चल रहा था, तब आपके पिता ने कहा था कि 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।' उस 'धरती के हिलने' की वजह से, मेरे कितने ही सिख भाइयों की जान चली गई। आपको इस बात पर पछतावा होना चाहिए था। आपको माफी मांगनी चाहिए थी।"

November 1, 2026

कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार के शासन के लिए जगह

आगे उन्होंने कहा "लोकतंत्र में, जनता वोट देकर शासन करने का जनादेश (मैन्डेट) देती है। आपको वह जनादेश नहीं मिला। नतीजतन, आप निराशा और हताशा में हैं, और अब आप संवैधानिक संस्थाओं को दोष दे रहे हैं। अगर कांग्रेस नेताओं में सच में कोई दम होता, तो वे सबसे पहले अपनी पार्टी के भीतर चल रहे 'राजतंत्र' यानी राहुल गांधी के परिवारवाद को खत्म करते और वहां लोकतंत्र स्थापित करते।

ऐसा लगता है कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार के शासन के लिए ही जगह है। वे तो यह भी मानते हैं कि देश के कानून राहुल गांधी की मर्जी के हिसाब से बनने चाहिए। आप संविधान की एक प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि असल में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने ही इसके पन्नों को फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया है।"

घुसपैठियों को देश में बसाना चाहते हैं राहुल!-असम CM

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने शिमला में BJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लीड किया। जहां उन्होंने कहा "राहुल गांधी इसलिए रो रहे हैं क्योंकि SIR प्रोसेस के ज़रिए घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं। वह इन घुसपैठियों को बसाने के लिए यह सारा ड्रामा कर रहे हैं। हालांकि, इस देश के लोग घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में कभी शामिल नहीं होने देंगे, और हम चुनाव आयोग और देश के नागरिकों के साथ पूरी तरह खड़े हैं। वह पागल हैं, उन्हें पागलखाने में जाना चाहिए।"

हिमाचल प्रदेश-केरल के चुनावों को पहले रद्द करें

आगे उन्होंने कहा "बंगाल और असम जैसे राज्यों में घुसपैठियों का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट से लेकर पार्लियामेंट तक, सभी मानते हैं। अगर SIR नहीं है, तो घुसपैठियों के नाम कैसे हटाए जा सकते हैं? हमें 'बाबरों और औरंगजेबों' को हटाने के लिए SIR की ज़रूरत है। हिमाचल प्रदेश या केरल के चुनावों का क्या? क्या उन्हें भी रद्द कर देना चाहिए? रायबरेली से उनके अपने चुनाव का क्या, क्या उसे भी रद्द कर देना चाहिए? कांग्रेस से कहो कि पहले अपनी सरकारों से इस्तीफ़ा दें, फिर हमसे बात करें।

November 1, 2026

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: दीवाली से पहले महंगाई की मार! महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, इतने रुपये बढ़ गए दाम; जानिए आपके शहर में अ‍ब कितना दाम
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 November 2026 at 12:32 IST