LPG Price Hike: दीवाली से पहले महंगाई की मार! महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, इतने रुपये बढ़ गए दाम; जानिए आपके शहर में अब कितना दाम
LPG Price Hike: रविवार को सुबह-सुबह दीवाली से पहले आम लोगों को झटका लगा है। दरअसल, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। अब बढ़े हुए नए कितम के बाद 19 kg वाले LPG सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपये हो गई है।
- भारत
- 2 min read

LPG Price Hike: दीवाली से पहले रविवार (1 नवंबर) की सुबह-सुबह आम लोगों को जोरदार झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। वहीं, इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये थी। इस ताजा बदलाव के साथ, पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार तीसरे महीने हुई इस बढ़ोतरी से कई सेक्टर, जैसे- हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, भोजनालयों और कमर्शियल विक्रेताओं को बड़ा झटका लगा है, और वह भी ठीक त्योहारों (दिवाली, छठ-पूजा) के पीक सीजन के बीच। हालांकि, राहत की बात ये है कि त्योहारों के इस सीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।
दिल्ली में अब 2,820 रुपये का हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बढ़कर 2,820 रुपये का हो गया है। इससे पहले अक्टूबर में भी इसमें बड़ी बढ़ोतरी की गई थी और उस समय कीमत 2,810 रुपये थी। अब दिल्ली में सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम बढ़े हैं।
चेन्नई में सबसे अधिक कीमत
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत का झटका सबसे अधिक चेन्नई को लगा होगा, क्योंकि अब वहाँ 2,983 रुपये से बढ़कर 2,994.50 रुपये हो गई है। यहां 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
Advertisement
मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में कितनी हुई कीमत?
आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर अब 2,764 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,964 रुपए हो गई है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 2,831.50 रुपये से बढ़कर 2,842 रुपये हो गई है। हालांकि, इस शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है।
ये भी पढ़ें: नक्सलवाद को तो खत्म कर दिया, लेकिन 'दिमागी नक्सलवाद' का खतरा अभी भी देश पर बना हुआ; PM मोदी