'भाजपा दिल चुराती है, वोट नहीं...' CM हिमंता का कांग्रेस पर तीखा हमला, गिनाईं 1.6 लाख नौकरियां

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पार्टी नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। सरमा ने कहा कि प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में जनता से पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया।

 
Follow :
'भाजपा दिल चुराती है, वोट नहीं...' CM हिमंता का कांग्रेस पर तीखा हमला, गिनाईं 1.6 लाख नौकरियां | Image: ANI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। शिमला में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में कांग्रेस द्वारा किए गए चुनावी वादों की विफलता पर गंभीर सवाल उठाए।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद सुक्खू सरकार इस दिशा में कुछ भी ठोस काम करने में असफल रही है। राज्य के युवा आज भी रोजगार और अपने भविष्य को लेकर निराश महसूस कर रहे हैं।

असम मॉडल, वादे से अधिक नौकरियां प्रदान कीं

अपनी सरकार की उपलब्धियों की तुलना करते हुए सरमा ने बताया कि असम में भाजपा ने 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जो एक संतुलित और व्यावहारिक प्रतिबद्धता थी। हालांकि, उनकी सरकार ने अपने वादे से भी आगे बढ़कर अब तक 1.6 लाख युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा जो कहती है, उसे धरातल पर करके दिखाती है।

भाजपा दिल चुराती है, वोट नहीं - CM हिमंता 

असम के मुख्यमंत्री CM हिमंता ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता हासिल करने या वोट चुराने के लिए नहीं है, बल्कि जनता के कल्याण के माध्यम से उनका विश्वास अर्जित करने की है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी विकास नीतियों और पारदर्शी शासन के बल पर भाजपा जल्द ही हिमाचल प्रदेश के लोगों का दिल जीतने में सफल होगी।

November 1, 2026

ये भी पढ़ें  - 'आप संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन आपकी पार्टी ने इसके पन्नों को तार-तार कर दिया...'1984 के दंगों को लेकर रोहतक में नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 1 November 2026 at 16:48 IST