अपडेटेड 7 July 2024 at 15:32 IST
जम्मू-कश्मीर दौरे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रघुनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को यहां ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ तथा सांसद जुगल किशोर और पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने नड्डा का मंदिर में स्वागत किया।
नड्डा भाजपा की ‘विस्तारित कार्यसमिति बैठक’ में भाग लेने शनिवार दोपहर जम्मू पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करने के लिए यहां पार्टी मुख्यालय भी गए।
उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल दिसंबर में निर्वाचन आयोग को जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। भाजपा के एक नेता ने कहा कि नड्डा द्वारा बुलाई बैठक में आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गयी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 July 2024 at 15:32 IST