'पहली बार पंडित नेहरू के कहने पर वंदे मातरम् को विभाजित किया गया था, अब सोनिया गांधी...', कांग्रेस के दो अंतरा गाने के फैसले पर बरसी BJP

कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद संबित पात्रा ने कहा, '1937 में पहली बार पंडित नेहरू के कहने पर वंदे मातरम् को विभाजित किया गया था। यह तुष्टीकरण का बीज आगे जाकर विभाजन का बीज बनता है।'

 
Follow :
BJP का राहुल-सोनिया गांधी पर जोरदार हमला | Image: Video Grab

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी के उस फैसले की निंदा करते हुए प्रस्ताव पास किया, जिसमें कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' को सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक ही गाने का फैसला लिया गया था। पार्टी के इस फैसले की जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, यह वंदे मातरम् की 150वी जयंती है और हमें वंदे मातरम् को लेकर लोगों को बताना है। वहीं, कांग्रेस पर बरसते हुए पात्रा ने कहा कि पार्टी  विभाजन की राजनीति करती है। 
 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, " यह वंदे मातरम् की 150वी जयंती है। 15 अगस्त 2026 को संपूर्ण वंदे मातरम् जिसमें 6 स्टैंजा हैं, उसका गायन लाल किले के परिसर में हुआ था लेकिन 15 अगस्त के दिन कांग्रेस के कार्यालय में एक कुकृत्य हुआ। इसमें कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में जब तिरंगा फहराया जा रहा था उस समय सोनिया गांधी ने 2 स्टैंजा के बाद वंदे मातरम् को रुकवाने का इशारा किया।

August 22, 2026

पहली बार पंडित नेहरू ने वंदे मातरम् को विभाजित किया- संबित पात्रा

कांग्रेस पर बरसते हुए संबित पात्रा ने आगे कहा, "1905 में बंग भंग हो रहा था और बंगाल के विभाजन को रोकने के लिए वंदे मातरम् लिखा गया था। जो ब्रिटिश सरकार वंदे मातरम् को रोक रही थी, आज वही कांग्रेस सरकार वंदे मातरम् को रोक रही है। यह राजनीति का विषय नहीं बल्कि देश के विभाजन का विषय है। 1937 में पहली बार पंडित नेहरू के कहने पर वंदे मातरम् को विभाजित किया गया था। यह तुष्टीकरण का बीज आगे जाकर विभाजन का बीज बनता है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो विभाजन के बीज बोने की कोशिश कर रही है, हम यह नहीं होने देंगे।"

August 22, 2026

विभाजन के बीज को हम बढ़ने नहीं देंगे-संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा, "आज भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की प्रत्येक गली, नुक्कड़ में जाकर वंदे मातरम् का यशोगान करेगा। हमें वंदे मातरम् को लेकर लोगों को बताना है। आज राष्ट्रभक्ति का लिबास कांग्रेस पार्टी पर से हट चुका है। उसकी तुष्टीकरण की राजनीति पूरा देश देख रहा है।" बता दें कि 19 अगस्त के दिन CWC की मीटिंग में  कार्यसमिति द्वारा 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव को दोबारा स्वीकार करना का फैसला लिया गया। बीजेपी इस फैसले पर कड़ा विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल के कार्यक्रम में आने के लिए जेन Z इनफ्लुएंसर को दिया था ऑफर- VIDEO

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 15:14 IST