'कांग्रेस की सरकार में तीन-तीन बार डिलिमिटेशन हुआ तब तो कोई तानाशाही नहीं हुई...,' रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार
परिसीमन बिल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने तीखा प्रहार किया है। प्रसाद ने शनिवार को राहुल पर हमला करते हुए कहा कि वो सिर्फ अराजकता में विश्वास करते हैं और उनकी पार्टी महिला विरोधी है। कांग्रेस की सरकार में तीन तीन बार डिलिमिटेशन हुआ तब तो कोई तानाशाही नहीं हुई।
- भारत
- 5 min read
सोमवार को संसद की बैठक से पहले 'परिसीमन विधेयक, 2026' (डिलिमिटेशन बिल) पर नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया है।
शनिवार, (28 नवंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अराजकता और हताशा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वो और उनकी पार्टी महिला विरोधी हैं। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि देश के पूर्व पीएम का पोता सुप्रीम कोर्ट (SC) का घेराव करें, लेकिन राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी।
राहुल ने झूठ बोलने में PhD कर ली हैं
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की टिप्पणियां एक पूरी तरह से हताश राजनीतिक नेता को दिखाती है, जिसने अपना संतुलन खो दिया है और जिसका व्यक्तित्व अब पूरी तरह से अराजक हो गया है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कहना चाहता हूं: राहुल गांधी अराजक हैं और अराजकता में विश्वास करते हैं।
आगे उन्होंने कहा "आज राहुल गांधी ने एक और बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि देश में 14 करोड़ फर्जी मतदाता हैं, एक फर्जी प्रधानमंत्री है और फर्जी वोट हैं। राहुल गांधी, आपको क्या हो गया है? क्या आपने झूठ बोलने में PhD कर ली है?"
2024 का चुनाव फेक था तो राहुल इस्तीफा दें
रविशंकर प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "पीएम मोदी द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रमाणिक रूप से प्रतिबद्ध है, चाहे वो ड्रोन दीदी हो, सेना में महिलाओं को स्थान देनी की बात हो, चंद्रयान हो, महिलाओं के नाम पर फ्री रजिस्ट्री की बात हो, हर तरफ़ महिलाएँ आगे बढ़े यही हमेशा कोशिश रही है।"
आगे उन्होंने कहा "राहुल गांधी की टिप्पणी हताश करने वाला है। राहुल गांधी अराजकता में विश्वास करते हैं। राहुल गांधी और उनकी पार्टी महिला विरोधी है। अगर 2024 का चुनाव फेक था तो राहुल गांधी इस्तीफा दें। आपकी बहन भी उसी चुनाव में जीती थीं। जाइए और इस्तीफा दे दीजिए। उन्होंने देश के कुछ सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को भी गुमराह किया है।"
कांग्रेस की सरकार में तीन-तीन बार डिलिमिटेशन हुआ तब...
रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज राहुल गांधी ने एक और बड़ा दावा किया कि 14 करोड़ नकली वोटर हैं। जिन 14 करोड़ का उन्होंने ज़िक्र किया, उनमें से 2.8 करोड़ मर चुके हैं, उनकी मौत हो चुकी है। 6.3 करोड़ माइग्रेट कर चुके हैं। 1 करोड़ डुप्लीकेट एंट्री हैं, और 3 करोड़ एब्सेंट पाए गए। असल में एक डिक्टेटरशिप तब हुई जब आपकी दादी इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपना केस हार गईं, नतीजों से बचने के लिए, उन्होंने इमरजेंसी लगा दी। कांग्रेस की सरकार में तीन-तीन बार डिलिमिटेशन हुआ तब तो कोई तानाशाही नहीं हुई, तो अब क्यों आपत्ति है।”
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 November 2026 at 20:20 IST