'भारत में शरिया कानून लागू करना है क्या? मुसलमानों ने तो PAK ले लिया, तुम मोहसिन...', लेंसकार्ट स्टोर पहुंच BJP नेता नाजिया खान भड़कीं, VIDEO

लेंसकार्ट कंपनी का ड्रेस कोड विवाद बढ़ते ही जा रहा है। अब BJP नेता नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट के स्टोर में जाने का एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीखी बहस देखी जा सकती है।

Follow :  
×

Share


Social Media | Image: Social Medai

Nazia Ilahi Khan Visit Lenskart Store: लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बड़े विवाद में बदल चुका है। अब बीजेपी (BJP) की अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट के एक स्टोर पहुंची और उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर किया, जिसके बाद विवाद और भी अधिक गरमा गया। 

नाजिया इलाही खान द्वारा एक्स पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लेंसकार्ट कर्मचारी से तीखी बहस करते और कंपनी की आंतरिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही हैं। बताया जा रहा है कि नाजिया जिस लेंसकार्ट स्टोर पहुंची वो कथित तौर पर मुंबई के अंधेरी का है।

मैनेजर की भूमिका पर तीखी बहस

नाजिया इलाही खान द्वारा एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर से कहती हैं कि 'स्टाफ हिजाब इस्तेमाल कर सकता है। भारत में शरिया कानून लागू करना है क्या? मुसलमानों ने तो PAK ले लिया, यहां छाती क्यों पीटा जा रहा है।'

आगे नाजिया इलाही खान कहती है कि 'दिखाओं, किसके-किसके माथे में तिलक है, तुम मोहसिन खान हो, तुम सभी को मोहसिन खान बनाना चाहते हो और तुमको हेड बनाकर रखा गया है, मोहसिन खान को।' इस बीच उन्होंने वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर की भूमिका पर सवाल उठाया। बाद में उन्होंने भी कर्मचारियों को लितक भी लगाया।

नाजिया इलाही खान ने एक्स पर क्या लिखा?

नाजिया इलाही खान पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'लेंसकार्ट के मालिक ने जानबूझकर उम्माह के सदस्य मोहसिन खान को स्टोर मैनेजर नियुक्त किया है। हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा लगाने से रोकने और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन न करने के लिए। यही उनकी रणनीति है। लेंसकार्ट के मालिक को तुरंत गिरफ्तार करें और उचित जांच करें। क्या लेंसकार्ट का किसी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से कोई संबंध है?

एक्स पोस्ट को गृह मंत्री अमित शाह को किया टैग

नाजिया इलाही खान ने अपने पोस्ट को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को टैग भी किया। वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। हालांकि, इस घटना को लेकर लेंसकार्ट की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

लेंसकार्ट के फाउंडर दे चुके हैं सफाई

इससे पहले लेंसकार्ट के फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल ने सफाई दी थी कि लेंसकार्ट के बारे में एक गलत दस्तावेज वायरल हो रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि यह दस्तावेज हमारे वर्तमान दिशानिर्देशों को प्रतिबिंबित नहीं करता है। हमारी नीति में किसी भी प्रकार की धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इसमें गलती से बिंदी/तिलक का जिक्र किया गया था, जिसे पहले ही हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान का यह धाकड़ गेंदबाज दिल्ली में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग, ICU में भर्ती

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 20:46 IST