अफगानिस्तान का यह धाकड़ गेंदबाज दिल्ली में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग, ICU में भर्ती
Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान दिल्ली के एक अस्पताल में जिंगदी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वो भयानक बीमारी के चलते ICU में एडमिट हैं। जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 2009 से 2020 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शपूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (HLH) नाम की एक रेयर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्लभ और जानलेवा बीमारी के चलते इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।
शपूर जादरान जानलेवा बीमारी HLH की चौथी स्टेज में हैं और फिलहाल दिल्ली के एक हॉस्पिटल में आईसीयू (ICU) में एडमिट हैं। 6 फीट 2 इंच के शपूर फिलहाल, दिल्ली में मौत की जंग लड़ रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक इंफेक्शन उनके दिमाग तक पहुंच गया और उनका वजन तेजी से कम हो रहा है।
इलाज के लिए शपूर जनवरी में आए थे दिल्ली
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद शपूर जादरान घातक बीमारी के इलाज के लिए जनवरी में दिल्ली आए थे, तब से वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पहली बार पिछले साल अक्टूबर में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद अफगानिस्तान में डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी। फिलहाल, शपूर हॉस्पिटल में आईसीयू में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
शपूर जादरान को है स्टेज 4 एचएलएच
बताया जा रहा है कि रमजान के महीने में शपूर का 'बोन मैरो' टेस्ट हुआ, जिसके बाद पता चला कि वह हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (Hemophagocytic Lymphohistiocytosis) की चौथी स्टेज पर पहुंच गए हैं। उनका वजन भी तेजी से घाट रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि इंफेक्शन उनके दिमाग तक पहुंच गया है।
Advertisement
शपूर जादरान का क्रिकेट करियर
शपूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 2009 से 2020 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश 43 और 37 विकेट लिए हैं।