अपडेटेड 19 March 2025 at 23:11 IST
Farmer Protest : पंजाब पुलिस ने किसानों पर किया ताबड़तोड़ एक्शन तो भड़की BJP, कहा- CM मान को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने वोट...
किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है।
Farmer Protest: पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे किसानों को हिरासत में ले लिया। जिन किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है उनमें जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवर सिंह पंढेर, अभिमन्यू कोहाड़ सहित अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। किसान काफी लंबे समय से अपमी मांगों के लेकर अनशन पर बैठे थे।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को मोहाली में पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि वे आज केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद शंभू और खनौरी विरोध स्थलों की ओर जा रहे थे। बैठक के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को तब अंजाम दिया जब किसान नेता चंडीगढ़ से मोहाली में दाखिल हुए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान को शर्म आनी चाहिए- रवनीत सिंह बिट्टू
किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पंजाब सरकार की इस कार्रवाई की निंदा करता हूं। किसानों ने आपको (AAP सरकार) वोट दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शर्म आनी चाहिए। AAP सरकार नहीं चाहते थी कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकले। आपने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के लिए किसानों को हिरासत में लिया। पंजाब के लोग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी भी गांव में घुसने नहीं देंगे।
भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है- हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किसान नेताओं को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कहा कि मुझे लगता है कि भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। चुनाव के समय में यही भगवंत मान किसानों के पास जाकर कह रहे थे कि मेरी सरकार बनाइए, MSP की गारंटी मैं दूंगा। सरकार बनाने के बाद वे 3 साल से झूठ बोल रहे हैं। अब हाल यह है कि जब किसान अपना अधिकार मांग रहे हैं तो पुलिस के जोर पर किसान नेताओं को जेल में कैद किया जा रहा है।
पंजाब ही नहीं पूरी किसानी पर आज बहुत बड़ा हमला- चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कहा कि आज पंजाब के किसानों के ऊपर, पंजाब के ऊपर एक बड़ी मुसीबत का दिन है। एक साजिश के तहत किसानों पर हमला किया जा रहा है। पंजाब ही नहीं पूरी किसानी पर आज बहुत बड़ा हमला होने जा रहा है। आज बैठक थी, जिसमें कहा गया कि 4 मई को बात की जाएगी और पीछे से हमला कर दिया गया। रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने रोका हुआ है। किसान तो दिल्ली आना चाहते हैं। जिस काले दिन से पंजाब निकलकर बाहर आया था आज फिर उसी भट्टी में किसान और पंजाब को झोंकने की तैयारी की जा रही है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 23:11 IST