'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला ये सुझाव

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह बाबा रामदेव की आंदोलन की चेतावनी पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'स्वदेशी' के नाम पर रामदेव अब 'विदेशी चड्ढी' बनाने लगे हैं। स्वदेशी से शुरू हुए थे और अब उनसे कोई नकली ब्रांड बचा नहीं है। रामदेव को आंदोलन करना चाहिए लेकिन हमारी शर्त है कि इस बार वो सलवार न पहनें।

 
Follow :
Brij Bhushan Sharan Singh Baba Ramdev | Image: File Photo/ANI

Brij Bhushan Sharan Singh on Baba Ramdev: कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव के आंदोलन की चेतावनी देने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि पिछली बार बाबा रामदेव सलवार पहनकर भागे थे, इस बार वे ऐसा न करें। इस बार आंदोलन दमदारी से करें।

बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना चाहिए , क्योंकि इससे पहले उन्होंने स्वदेशी को लेकर भी एक आंदोलन किया था और पूरे देश का दौरा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वदेशी को लेकर चले थे और अब स्वदेशी करते करते विदेशी चड्ढी तक बनाने लगे हैं।

चड्ढी तक बनाने लगे हैं बाबा रामदेव- बृजभूषण

वे आगे कहते हैं, 'स्वदेशी से शुरू हुए थे और कोई नकली ब्रांड उनसे बचा नहीं। चड्ढी तक बनाने लगे हैं। अब जरूरी है कि रामदेव आंदोलन करें। लेकिन हमारी शर्त है कि इस बार वो सलवार न पहनें। जिस प्रकार सलवार पहनकर रात को भागे थे, औरतों का भेष बनाकर भागे थे, वैसा न करें। इस बार दमदारी से आंदोलन करें।'

August 22, 2026

अन्ना हजारे आंदोलन का जिक्र कर क्या बोले?

उन्होंने आगे योग गुरु को अपना सुझाव देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान वो अपने बाबा वाला भेष रखें। आपने देखा होगा कि अन्ना हजारे के आंदोलन में वो अचानक सूट-सलवार पहने नजर आए थे और फिर रात में भाग गए। आंदोलन करें तो दमदारी से करें। अपनी बात पर दृढ़ रहना चाहिए, चाहे वो अच्छा हो या बुरा। 

बाबा रामदेव ने क्या कहा था?

बाबा रामदेव ने कुछ दिनों पहले भष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, 'देश में चारों तरफ हंगामा है। स्कूल-कॉलेजों से बच्चे शिकायत कर रहे हैं कि बिजली-पानी नहीं है, किताबें नहीं है, टीचर नहीं है, शौचालय नहीं है। अगर टीचर है तो परीक्षा में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है। अगर पेपर पास कर लिया तो 10वीं 12वीं के नंबर कहीं नहीं जुड़ते। प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये चयन होता है। सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान 90-99% घोटाला होता है। अपने संगठन, जाति, वर्ग के लोगों को रखते हैं और बाकी को बाहर कर देते हैं। यह न्याय के खिलाफ है। इंटरव्यू में रिश्वत लेकर भर्ती होती है। अगर नहीं सुधरे तो देश में आंदोलन होगा। मैं आंदोलन, अराजकता का समर्थक नहीं हूं, लेकिन देश में घपला बहुत है। इसे ठीक कर लें, नहीं तो ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करना पड़ जाए।'

यह भी पढ़ें: '1984 के दंगे में हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी?', गिरिराज सिंह का प्रहार

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 20:36 IST