कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल, अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले BJP-TMC समर्थक भिड़े, चले लात-घूसे- VIDEO
TMC समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी समर्थक यहां अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंकने के लिए जमा हुए थे। इसके बाद दोनों पार्टी के समर्थक इसको लेकर भिड़ गए।
- भारत
- 2 min read
Kolkata Airport: शुक्रवार (19 जून) कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल हो गया। यहां BJP और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थक आपस में भिड़ गए। ये हंगामा TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के वहां पहले हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच लात-घूसे भी चले। इस दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
दिल्ली से अभिषेक बनर्जी कोलकाता लौट रहे थे। उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट के अराइवल गेट के पास TMC और BJP के समर्थकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
क्यों हुआ बवाल?
TMC समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी समर्थक यहां अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंकने के लिए जमा हुए थे। दोनों पार्टी के समर्थक इसको लेकर भिड़ गए। इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि बात धक्का-मुक्की और झगड़े की नौबत आ गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
इस दौरान एयरपोर्ट पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला और दोनों गुटों को अलग किया। जैसे-तैसे हालातों पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। पूरे हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी को सुरक्षित एयरपोर्ट निकाला गया।
तृणमूल कांग्रेस में बागी सांसदों की बगावत के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने दिल्ली गए थे। TMC सांसद ने लोकसभा स्पीकर ने इन सभी बागी सांसदों को डिस्क्वालिफाई करने की भी बात कही।
क्यों दिल्ली गए थे अभिषेक बनर्जी?
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इन 20 बागी सांसदों ने लोगों को धोखा दिया है और संविधान का अनादर व अपमान किया है। उन्होंने अपना जमीर, सम्मान और ईमानदारी बेच दी है। बंगाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इनमें से कई (बागी सांसदों) को केंद्र की सुरक्षा दी गई है। उनके चुनाव क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति उनके साथ खड़ा नहीं है।
अभिषेक ने दावा किया कि ये लोग ED और CBI से खुद को बचाना चाहते हैं। उनमें से कुछ को पैसे मिल रहे हैं और कुछ को धमकाया जा रहा है, मेरे पास इसके पक्के सबूत हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए आगे कहा कि अगर किसी सांसद को मेरी बात बुरी लगती है, तो वे मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं। मेरे पास जो कुछ भी है, उसे मैं अदालत में साबित करूंगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 23:49 IST