महाराष्ट्र से बड़ी खबर, पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- किसी योग्य को अध्यक्ष बना दें, लेकिन...

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों का डेमोक्रेसी से भरोसा उठने लगा है। इलेक्शन पर पैसा क्यों खर्च करें? हमें ऑपरेशन लोटस शुरू करना होगा, हमें इस पर काम करना होगा वरना हम सब कुछ खो देंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान | Image: ANI

Uddhav Thackeray Statement: महाराष्ट्र में सांसदों की बगावत के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी योग्य को अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हूं। 

उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे कहते हैं कि मैं काबिल नहीं हूं तो मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा, लेकिन हमारी शिवसेना को गलत हाथों में मत जाने दो। आपको उन गद्दारों को जवाब देना होगा जिन्होंने मुझ पर गंभीर और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, आपको उन्हें सही जवाब देना होगा।

चाहें लाख मुश्किलें आए, हम मजबूत रहेंगे- उद्धव

उद्धव ने कहा कि आज कई लोगों ने सोचा कि हमारा स्थापना दिवस दुखद होगा, शिवसैनिक निराश दिखेंगे लेकिन इसके बजाय हमें शिवसैनिकों में आग दिख रही है। हमारे 4 MPs के साथ हमारे 20 MLA, कॉर्पोरेटर हैं। चाहे हमारे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आएं, हम मजबूत रहेंगे। पिछले 60 सालों में शिवसैनिकों ने इस दिन के लिए खून बहाया है, हमारे वजूद के लिए लड़ाई लड़ी है। हम तब मुश्किल में पड़ गए जब हमने कामयाबी को चुनाव की जीत और हार से मापना शुरू किया।

कांग्रेस में मर्ज पर क्या बोले उद्धव? 

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के साथ मर्जर पर भी जवाब दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं। 60 सालों पहले इमरजेंसी भी लगी थी। रजनी पटेल ने शिवसेना को खत्म करने का प्लान बनाया था। हमसे कांग्रेस में मर्ज होने को कहा गया था। 30 साल तक BJP के साथ रहने के बावजूद हमने BJP में मर्ज नहीं किया, कांग्रेस को भूल जाइए।

Advertisement

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे डर है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी भारतीय जनता पार्टी में मर्ज हो जाएगी। BJP कहां है? उनके पास पार्लियामेंट में 2/3 मेजॉरिटी नहीं है, उनके पास सिर्फ बाहरी लोग हैं। वे कहते हैं कि मैं लोगों से नहीं मिलता, अगर मैं किसी से नहीं मिल रहा था, तो आप कैसे चुने गए? हर लोकसभा चुनाव में मैंने कम से कम 10 रैलियां की हैं, मैं इसका क्रेडिट नहीं लेता। मुझे पता है कि उद्धव ठाकरे की कोई वैल्यू नहीं है लेकिन उद्धव बालासाहेब ठाकरे की है। जब शिवसेना बनी थी तो मैं वहां था, आज मैं सबसे बड़ा शिवसैनिक हूं, मैंने करीब से देखा है।

किससे मांगने लगे माफी?

उद्धव ठाकरे ने इस दौरान उन लोगों से माफी भी मांगी जिन्होंने 6 बागी सांसदों को वोट दिया। उन्होंने कहा कि मोदी लहर में भी उन्होंने BJP के खिलाफ वोट दिया, यह शर्म की बात है कि वे अब क्या देख रहे हैं।

Advertisement

शिवसेना (UBT) प्रमुख ने कहा कि लोगों का डेमोक्रेसी से भरोसा उठने लगा है। इलेक्शन पर पैसा क्यों खर्च करें? हमें ऑपरेशन लोटस शुरू करना होगा, हमें इस पर काम करना होगा वरना हम सब कुछ खो देंगे। वे जीतने और पाने के लिए किसी भी लेवल पर जा रहे हैं। लोगों को नॉमिनेशन भी फाइल नहीं करने दे रहे हैं। मुझे याद है जेपी नड्डा ने कहा था कि वन नेशन वन इलेक्शन, लेकिन वे वन पार्टी नो इलेक्शन की तरफ बढ़ रहे हैं।

BJP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी हमारे लोगों को ले गई लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाया। BJP की तरह हमें कभी परेशान नहीं किया। आज BJP शिवसेना को जड़ से खत्म करने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस ज्यादा भरोसेमंद है, वे अपनी बात पर ज्यादा अड़े रहते हैं, जितना आप अपने हिंदुत्व पर अड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'कुत्ते झुंड में आते हैं और शेर अकेला', महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर मची हलचल के बीच गरजे एकनाथ शिंदे, कहा- पिक्चर अभी बाकी है…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड