'अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में, BJP अकाली गठबंधन के साथ लड़ेगी चुनाव', अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- हम साथ आए, अब AAP दिखेगी नहीं

अकाली दल के साथ गठबंधन के ऐलान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भाजपा और अकाली दल और NDA साथ लड़ेगा, पंजाब में कई प्रमुख चीजों की घोषणापत्र का हम ऐलान करेंगे।"

 
Follow :
बीजेपी अकाली गठबंधन के साथ लड़ेगी चुनाव | Image: ANI

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BJP और शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर गठबंधन बहाल कर लिया है। दोनों दलों ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेंगे। इस फैसले के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में सियासी समीकरण और मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन

अकाली दल के साथ गठबंधन के ऐलान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भाजपा और अकाली दल और NDA जो लड़ेगा, पंजाब में कई प्रमुख चीजों की घोषणापत्र का हम ऐलान करेंगे मगर एक चीज मैं बहुत स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि पंजाब से नशा, भ्रष्टाचार का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा और पंजाब में राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत करना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा।"

November 24, 2026

3 महीने में नशे को खत्म कर देंगे-अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, "अभी वहीं की जो सरकार है, अरविंद केजरीवाल यह वादा करके आए थे कि 3 महीने में वो नशे को खत्म कर देंगे। वहां नशा खत्म नहीं हुआ बल्कि बढ़ा। 2017 में राहुल गांधी यह वादा करके आए थे कि इस कार्यकाल में हम नशे को खत्म कर देंगे मगर उनकी पार्टी ने भी नशे के लिए कुछ नहीं किया। एक वादा जो वहां मैं करके आया हूं, उसे दोहराना चाहता हूं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह से नशे से मुक्त कर देंगे।"

November 24, 2026

गठबंधन के लिए तीन महीने चली चर्चा

"किसानों की समस्या, पंजाब की आर्थिक विकास की चिंता और पंजाब के युवा की रोजगार की चिंता, इसके बारे में नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच 3 महीने तक लंबी चर्चा होने के बाद एक रोडमैप बना है और इस रोडमैप पर हमारी NDA की बनने वाली सरकार आगे बढ़ेगी।"

सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन पर क्या  कहा?

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन पर कहा, "ये पंजाब की जनता की भावना का गठबंधन है। हर वर्ग चाहती है कि बीजेपी और अकाली दल एक साथ हो। हमारा पुराना अनुभव भी है। ये गठबंधन जनता के लिए है।"

November 24, 2026

अब पंजाब का भला होगा- केवल सिंह ढिल्लों

भाजपा-SAD के गठबंधन पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "आज बहुत शुभ दिन है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हुआ। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बुरा हाल कर दिया था इसलिए अच्छी सरकार आएगी और पंजाब का भला होगा, पंजाब फिर से खुशहाल होगा।

November 24, 2026

"सबसे पहले तो हम नशे को खत्म करेंगे। नशा एक बहुत बड़ी बीमारी है जो पंजाब में चल रहा है। पंजाब में हालात बहुत खराब हैं। वहां पर नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। औद्योगीकरण करेंगे और जब डबल इंजन की सरकार आएगी तो पंजाब तरक्की करेगा... मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं कि हमारी लड़ाई 117 सीटों पर है।"

यह भी पढ़ें: 20 मिनट में चाय, चिट्ठा और नमस्ते...सपा-कांग्रेस की बैठक पर राजभर का तंज

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 13:53 IST