अपडेटेड 9 February 2026 at 19:50 IST
VIDEO: 'ई जो लड़की है, इसके जो हट गए...', विधान परिषद में राबड़ी पर क्यों भड़के CM नीतीश? कहा- इन सब पर एक्शन होना चाहिए
बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने गुस्से में राबड़ी देवी को 'लड़की' बोलकर संबोधित किया।
बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने गुस्से में राबड़ी देवी को 'लड़की' बोलकर संबोधित किया।
आपको बता दें कि इस वक्त बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान राबड़ी देवी समेत विपक्ष के अन्य विधायकों ने सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग की, जिसपर नीतीश कुमार भड़क गए।
क्या बोले नीतीश?
CM नीतीश ने गुस्से में बोला,
“ये कोई काम किया है, ई (राबड़ी देवी) जो लड़की है...इसके जो (लालू यादव)...हट गए... कुछ दिन के बाद तो इसी को (राबड़ी देवी) बना दिया। ये लोग कोई काम किया है? ई जो तीनगो बोल रही है, सुनो...बोल रहे थे ई कोई काम किया है? आज तक किसी महिला को बढ़ाया है? आज तक कोई काम किया है? इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। इन सब पर तो एक्शन होना चाहिए।”
क्या है मामला?
बिहार विधान परिषद में सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान RJD की महिला विधान पार्षदों ने सदन में खूब नारेबाजी भी की। विपक्ष की नारेबाजी के बीच नीतीश कुमार को गुस्सा आया।
इस दौरान सभापति ने कई बार विपक्ष से कहा कि मुख्यमंत्री बोल रहे हैं तो आप लोग बैठ जाइए, लेकिन विपक्ष ने उनकी भी एक ना सुनी।
वीडियो देखिए
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 19:07 IST