अपडेटेड 20 February 2026 at 17:23 IST

Bihar: 'CM अचेत हैं, वो कठपुतली मुख्यमंत्री हैं; भाजपा नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर रही है, इतने असहाय...', NDA सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध चरम पर है और मुख्यमंत्री अचेत हैं।

Follow :  
×

Share


NDA सरकार पर बरसे Tejashwi Yadav | Image: ANI

Bihar Politics: बिहार में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA अलांयस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सरकार को घेरा और कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है, अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। लेकिन मुख्यमंत्री अचेत हैं और कमजोर हो गए हैं कि पूरी कमान भाजपा को दे रखा है।

‘क्रिमिनल बादशाह और CM अचेत हो गए हैं’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान से मुख्यमंत्री और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार में क्राइम अपने पीक पर है। क्रिमिनल बेखौफ हैं क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है। जब से NDA सरकार सत्ता में आई है, हम कह रहे हैं कि क्रिमिनल बादशाह बन गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री बेहोश हैं... भाजपा शासित राज्यों में क्राइम सबसे ज्यादा है। बिहार में क्रिमिनल्स को बचाया जा रहा है... अगर कोई घटना होती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह मुद्दे को उठाए ताकि जनता को इंसाफ मिले।’

‘इतिहास में पहली बार गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास नहीं’

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग छोड़ा है और भाजपा के पास आया है, तबसे स्थिति और खराब हो गई है। अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी जबसे मुख्यमंत्री बने हैं और 9 बार के शपथग्रहण के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। 

उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर मुख्यमंत्री लॉ एंड ऑर्डर अपने पास ही रखते हैं ताकि राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे, लेकिन नीतीश कुमार अभी इतने बेसहाय और कमजोर हो गए हैं कि उन्होंने गृह विभाग अपने पास न रख कर भाजपा को दे रखा है।

‘उन्हें बोलने नहीं दिया जाता’

तेजस्वी यादव ने यह आगे कहा कि बिहार में आए दिन बच्चियों के साथ जिस तरह की दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है। इसके अलावा जब उनके विधायक सदन में सवाल उठाते हैं, तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। यहां तक कि सही दवाब देने के बजाय उलटा सत्तापक्ष विपक्ष के लोगों को गाली देने लगता है और कोई कार्रवाई नहीं करते। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसंमें अभी समय है, समय आने पर सब कुछ तय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:  BREAKING: AI समिट को बदनाम करने की साजिश? यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, शर्ट निकालकर किया प्रदर्शन- VIDEO
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 17:23 IST